Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगत सिंह की सोच अनुसार होगा प्रत्येक फैसला

Updated on Wednesday, September 29, 2021 19:05 PM IST


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज प्रण किया कि राज्य के प्रमुख होने के नाते उनका हर काम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के आदर्श और सोच के मुताबिक होगा।
मुख्यमंत्री ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के साथ आज शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर उनको श्रद्धा के फूल भेंट किये। वह शहीद भगत सिंह के पैतृक घर में भी गए। महान शहीद के घर में दाखिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने शहीद के पैतृक घर के प्रवेश द्वार पर सिर झुका कर नमन किया।
शहीद-ए-आज़म के पैतृक घर में विज़टर बुक में मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश दर्ज करते हुये लिखा, ‘‘धन्य है यह जगह जिसने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जैसा नेता पैदा किया। इस मिट्टी को अपने मस्तक पर लगाकर मुझे बेहद ख़ुशी हुई। मैं यह प्रण लेता हूं कि बतौर मुख्यमंत्री मैं हर काम इस सोच के साथ करूँगा कि भगत सिंह मुझे देख रहा है।’’
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान कहा कि इस पवित्र धरती पर राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष ख़ातिर अपना जीवन न्योछावर करने वाले महान शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट करके अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। चन्नी ने कहा कि वह शहीद-ए-आज़म के सपने साकार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। स. चन्नी ने कहा कि देश हमेशा ही महान शहीद का ऋणी रहेगा जिन्होंने मुल्क को बर्तानवी साम्राज्य के चंगुल में से आज़ाद करवाने के लिए 23 वर्षों की युवा अवस्था में अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुख्यमंत्री ने शहीद के रिश्तेदारों को भी सम्मानित किया जिनमें स. सतविन्दर सिंह और स. हरजीवन सिंह गिल, शहीद की बहन अमर कौर के पोते, भाई स्व. कुलतार सिंह के पुत्र स. किरणजीत सिंह, भाई स्व. कुलबीर सिंह की बहु श्रीमती तेजविन्दर कौर संधू, भाई स्व. कुलबीर सिंह सिंह की पोती अनुश प्रिया और शहीद सुखदेव थापर के परिवार से अशोक थापर और विशाल नायर शामिल हैं।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X