Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नयागाव में अवैध तौर पर चल रहे पीजी

Updated on Monday, October 16, 2017 11:26 AM IST

नयागाव ,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): नयागाव में हॉस्टलों और पीजी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। क्योंकि यहा मकानों के किराए और जमीनों की कीमतें चंडीगढ़ से बहुत कम हैं। नयागाव चंडीगढ़ के बिल्कुल साथ सटा हुआ है। जिस कारण लोगों को चंडीगढ़ और नयागाव में दूरी बिल्कुल भी महसूस नहीं होती। पीजी रह रहे युवाओं व लोगों की कोई भी सूचना नयागाव थाने में नहीं दी जाती। जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स है। इन स्टूडेंट्स से 2000 से 3000 रुपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति वसूला जाता है। जबकि एक एक पीजी में 50 से 90 लड़किया और लड़के रहते हैं जो कि दूसरे राज्यों से होते हैं। कुछ साल पहले एक वकील की हत्या हुई थी जो कि पीजी के रहने वाले लड़कों ने ही की थी। कुछ दिन पहले सर्च अभियान के दौरान मोहाली के पीजी में एक किरच भी बरामद हुई थी। नयागाव निवासी राजेश कुमार ने कहा कि यह लोग हॉस्टलों में कई बार तो सारी-सारी रात शोर शराबा करते हैं और जोर-जोर से गाने चलाते हैं। जिससे पड़ोसियों की नींद हराम हो जाती है। राजीव ने कहा कि जब से पीजी का धंधा नयागाव में शुरू हुआ है तबसे इन लोगों माहौल खराब किया हुआ है। अधिकतर ये पीजी चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों ने अपनी इमारतें इन पीजी वालों को किराए पर दी हुई हैं। समाजसेवी भागचंद का कहना है कि यहा जो हॉस्टल और पीजी खुले हुए हैं, इनमें से बहुत से लोग तो नशा करते हैं। नयागाव थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने कहा कि मकान मालिक, होटल मालिक, पीजी मालिक या हॉस्टल मालिक किसी भी बाहरी व्यक्ति को जब कमरा किराए पर देते हैं तो उसकी पहचान और स्थायी पता फोटो सहित हमारे थाने में दर्ज करवाएं। जो ऐसा नहीं कर रहे, उन पर कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X