Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मैं माफिया का नहीं ‘आम आदमी’ का मुख्यमंत्री:चन्नी

Updated on Tuesday, September 21, 2021 10:25 AM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण के बाद ऐलान किया है कि हाईकमान द्वारा दिए गए 18 सूत्रीय एजेंडे को तुरंत लागू करते हुए गरीब परिवारों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। केंद्र सरकार से कृषि कानून तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए चन्नी ने अपनी सरकार का स्टैंड साफ किया और कहा कि किसानों के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हूं लेकिन किसान व किसानी को आंच नहीं आने दी जाएगी।
(SUBHEAD)
शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में चन्नी ने कहा कि मैं किसी खास का नहीं बल्कि आम आदमी का मुख्यमंत्री हूं। मैं रेत माफिया का नहीं बल्कि रिक्शा चालक के हितों की रक्षा करने वाला मुख्यमंत्री हूं। अपनी सरकार को किसानों की सरकार की संज्ञा देते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब से रेत माफिया को खत्म किया जाएगा। प्रदेश में गरीबों का बिजली का बिल तुरंत जल्द माफ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पानी तथा सीवरेज के बिल माफ किए जाएंगे। इस संबंध में बहुत जल्द नीति बनाई जाएगी। पंजाब के हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समझते हैं और उनके समाधान के हक में है। बहुत जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
चन्नी ने बरगाड़ी मुद्दे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बतौर मंत्री उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी है। बरगाड़ी के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में प्रदेश की जनता को बहुत जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे। बरगाड़ी के संबंध में दावे तो बहुत हुई परंतु कार्रवाई नहीं हुई। अब कार्रवाई होगी।
चन्नी शहरी मतदाताओं के संबंध में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बहुत जल्द डेढ सौ से दो सौ गज तक के आवासीय क्षेत्रों में पानी तथा सीवरेज के बिल माफ करने की योजना बनाई जाएगी। पंजाब में बिजली सस्ती करने के संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में बहुत जल्द कोई योजना बनाई जाएगी जिसके तहत पंजाब के हर वर्ग को सस्ती बिजली देने का प्रयास किया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X