Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में केक काटकर मनाई नर्सिंग ऑफिसर बनने की खुशी

Updated on Friday, September 17, 2021 19:24 PM IST

-स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का किया धन्यवाद
-अपने काम को और बेहतरी से करने की कही बात

(MOREPIC5) 

संजय कमार मेहरा
गुरुग्राम। नर्सिंग ऑफिसर का दर्जा मिलने के बाद शुक्रवार को यहां नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में नर्सिंग ऑफिसर्स ने खुशी मनाई। इस अवसर पर केक काटा गया। सीनियर, जूनियर सभी स्टाफ ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को बधाई दी। सीनियर्स स्टाफ ने अपने जूनियर्स को नर्सिंग ऑफिसर की नेम प्लेट लगाई।

 (MOREPIC3)

इस अवसर पर कार्यकारी चीफ नर्सिंग ऑफिसर सरोज, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर इंद्रा देवी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर वर्षा, नर्सिंग ऑफिसर एवं गुरुग्राम नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष कमलेश सिवाच, नर्सिंग ऑफिसर रितु मलिक, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, नर्सिंग ऑफिसर सुमन यादव, नर्सिंग ऑफिसर सुमन यादव, नर्सिंग ऑफिसर सीमा, नर्सिंग ऑफिसर जया, नर्सिंग ऑफिसर मोनिका, नर्सिंग ऑफिसर दीप्ति समेत काफी संख्या में स्टाफ मौजूद रहीं। कार्यकारी चीफ नर्सिंग ऑफिसर सरोज ने नर्सिंग ऑफिसर्स को नेम प्लेट लगाकर उन्हें और भी बेहतरी से अपना काम करने के लिए प्रेरित किया।

 (MOREPIC1)

कार्यकारी चीफ नर्सिंग ऑफिसर सरोज ने कहा कि नर्सिंग समर्पण और सेवा का दूसरा नाम है। हमें कई बार खुद की परेशानियों को दरकिनार करके मरीजों की निष्काम भाव से सेवा करनी पड़ती है। यही हमारी विशेषता भी होनी चाहिए कि हम अपनी समस्या भूलकर दूसरों की सेवा करें। उन्होंने सभी नर्सिंग ऑफिसर को इस नये पद नाम की बधाई देते हुए यह भी कहा कि अपने पद की गरिमा को ऊंचा रखना है। हमारा दायित्व और भी बढ़ गया है। हमारे काम पर कभी सवाल ना उठें, बल्कि हम अपने काम से खुद को, नर्सिंग पेशे को और अपने संस्थान को गौरवान्वित करें। उनके इस कथन पर सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने विश्वास दिलाया कि वे अपने पेशे में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करती रही हैं। भविष्य में भी उससे भी बढ़कर काम करते हुए इस पद की गरिमा को बढ़ाएंगी।

 (MOREPIC4)

नर्सिंग ऑफिसर रितु मलिक व नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन को हम सबने सेवाभाव के साथ चुना है। जो सेवा हम अपने बड़े-बुजुर्गों की करते हैं या करना चाहते हैं, उसी तरह की सेवा हमें मरीजों की भी करनी है। बीमार व्यक्ति को अपनी मीठी वाणी से हम आधा ठीक कर सकते हैं। दवा से अधिक काम हम सबका पॉजिटिव तरीके से बात करना काम करता है। नर्सों की तीन श्रेणियां स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर और मैटर्न हैं। स्टाफ नर्स नर्सिंग ऑफिसर कहलाएंगी। नर्सिंग सिस्टर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और मैटर्न स्टाफ चीफ नर्सिंग ऑफिसर कहलाएंगी।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X