Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एमएसपी पर गारंटी दे केंद्र सरकार, पांच एकड़ वाले किसानों का भी कर्ज माफ करे पंजाब सरकार : हरपाल सिंह हरपुरा

Updated on Friday, September 17, 2021 00:01 AM IST

चंडीगढ़। अखिल भारतीय जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पंजाब के प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को खारिज करते हुए एमएसपी की गारंटी का बिल लाने की मांग की है। गुरुवार को चंडीगढ़ प्रैस कल्ब में पत्रकारों से बातचीत में हरपुरा ने संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन करने का भी ऐलान किया। इस अवसर पर पंजाब के विधायक  फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे कंवर प्रताप सिंह बाजवा महासभा के यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।महासभा द्वारा पंजाब में लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए की जा रही नियुक्तियों तहत  अनूप सिंह गोदारा को यूथ विंग का उपाध्यक्ष तथा बलवीर सिंह ढिल्लों को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष  नियुक्त किया गया। इसके इलावा आल इंडिया जाट महासभा  पंजाब के मुख्य विंग का लखविंदर सिंह को अध्यक्ष जिला पठानकोट, रशमी चौधरी को महासचिव पंजाब यूथ विंग , खुशबू चौधरी को सचिव  नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए हरपाल सिंह ने कहा कि पिछले समय के दौरान डीजल, खाद व अन्य कृषि वस्तुओं के दाम में वृद्धि हुई है। इसके मुकाबले केंद्र सरकार ने गेहूं के दाम में नाममात्र वृद्धि की है। सरकार द्वारा गेहूं के  एमएसपी में मामूली दो प्रतिशत बढ़ोतरी किसानों के साथ धोखा है। केंद्र सरकार को गेहूं की एमएसपी कम से कम तीन हजार तय करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि पंजाब में किसान आयोग का गठन किया जाए ताकि किसानों को अपनी समस्या व मागें रखने के लिए एक सक्षम फ्रंट मिल सके ।     

उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा दो लाख 85 हजार मजदूरों व बेजमीने किसानों का 590 करोड़ का कर्ज माफ किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में इस जाट वेलफेयर बोर्ड का गठन किये जाने की सख्त जरूरत है। इस संबंध में ऑल इंडिया जाट महासभा के एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मिलेगा।

हरपाल सिंह ने पंजाब में पांच एकड़ तक के किसानों का कर्ज माफ किये जाने की मांग करते हुए कहा कि अलग अलग समय पर किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें मुआवजा देने की नीति बनाई जाए।

इस अवसर पर ऑल इंडिया जाट महासभा के इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, अमरपाल सिंह, योगेश सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X