Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति का आधार कार्ड बनाने वाले के लैपटॉप से खुले कई राज

Updated on Monday, October 16, 2017 11:24 AM IST

जालंधर,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । भारत मे आकर फर्जी दस्तावेजों पर आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने वाले पाकिस्तानी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक अहसान उल हक का आधार कार्ड बनाने वाले टेक चंद के लैपटॉप ने कई राज खोले हैं। लैपटॉप से पुलिस को उन लोगों के नाम भी मिले है जो टेकचद के साथ इस काम मे मिले हुए थे। टेकचंद फर्जी दस्तावेज बनाकर आधार कार्ड बनाने का काम करता था, लेकिन सारे दस्तावेज नहीं बना सकता था। ऐसे में पुलिस ने जब उसका लैपटॉप चेक किया तो और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने उन नामों का खुलासा नहीं किया है। रविवार दोपहर को पुलिस ने टेकचंद को अदालत में पेश किया और 5 दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ कर उसका साथ देने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस टेकचंद के सरकारी विभाग के संपर्क सूत्रों का भी पता लगा रही है। एसीपी मनप्रीत सिह ढिल्लों ने बताया कि अभी तक की जाच में टेकचंद ही गिरफ्तार हो पाया है। रिमांड के दौरान टेकचद से कई और सवाल किए जाने बाकी है। उसके साथ जुड़े लोगो के बारे मे भी पता लगाया जा रहा है। यदि उन लोगों की इस मामले मे सलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
बीते दिनों पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर के कैट एरिया के पास रह रहे पाकिस्तानी मूल के नागरिक अहसान उल हक को गिरफ्तार किया था। अहसान ने फर्जी दस्तावेज के जरिए अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाया। जालंधर कैट एरिया में उसने जमीन भी ली और घर बना लिया। जांच में सामने आया था कि उसने बंगा, नवांशहर की लड़की बलविंदर कौर से शादी भी रचाई हुई है। पुलिस ने उस लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X