Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: डेरा प्रेमियों ने गांव धानावास में 17 साल से किरायेदार का मकान कराया पूरा

Updated on Monday, September 13, 2021 14:28 PM IST


-गुरुग्राम के गांव धानावास में चार बेटियों के साथ रहता है ब्रह्मप्रकाश
-मकान मालिक ने भी आज तक नहीं लिया कोई किराया

गुरुग्राम। मानवता की सच्ची सेवा की राह पर चलते हुए गुरुग्राम के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक परिवार का लंबे समय से अधूरा पड़ा मकान पूरा करवाकर दिया है। वह अब तक किराये पर रह रहा था। किसी तरह मकान बनाने का काम शुरू किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह उसे पूरा नहीं कर सका। वह गांव में ही एक घर में किराये पर रह रहा था। हालांकि मकान मालिक ने आज तक उससे एक रुपया भी किराया नहीं लिया।

चार बेटियों व पत्नी के साथ ब्रह्मप्रकाश अपनी पत्नी सुमन व चार बेटियों के साथ जिले के गांव धानावास में बस्तीराम के मकान में पिछले 17 साल से रह रहे हैं। बस्तीराम ने उदारता दिखाते हुए उनसे कभी एक रुपया भी किराया नहीं लिया। ब्रह्मप्रकाश एक कंपनी में लेबर का काम करते हैं। कुछ बचत करके उन्होंने मकान बनाना शुरू किया, लेकिन पूरा नहीं कर सका। डेरा के सेवादारों ने 100 गज जमीन पर अधूरे पड़े मकान को पूरा कराने में मदद की। मकान का काम पूरा होने के बाद डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस. वेलफेयर विंग के सेवादारों व अन्य डेरा प्रेमियों ने नाम चर्चा करके परिवार को घर की चाबी सौंप दी। साथ ही उन्हें अपने घर में किसी तरह की नशा ना करने की प्रेरणा देते हुए सदा नेक कार्य करते रहने का अनुरोध किया।

पक्का मकान मिलने के बाद ब्रह्मप्रकाश व उनकी पत्नी सुमन ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डा. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा से इतना नेक कार्य करने वाले सेवादारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेवादारों ने दिन-रात काम करके उनका घर तैयार करवाया है। वे इसे कभी भूल नहीं पाएंगे। परिवार को मकान की चाबी देते समय गंगाराम, संदीप, देवेंद्र ज्योति पार्क, मुकेश राजेंद्रा पार्क, अशोक सेक्टर-9ए, पातली निवासी चांदकिशोर इंसा, सतीश, मदन, मास्टर रामदित्ता, दीपक कालड़ा सेक्टर-9, बबली, दीक्षा, ललित इंसा आदि मौजूद रहे। इन्हीं में से काफी लोगों ने मकान में श्रमदान किया।

अपने घर में लेबर लगाते हैं, यहां खुद काम किया
गांव धानावास निवासी पूर्व भंगीदास गंगाराम, उनकी पत्नी भतेरी इंसा व बेटा जवाहर ने इस मकान को बनवाने में काफी मदद की है। गंगाराम अपने घर में कोई काम करवाते हंै तो लेबर लगाते हैं। यह उनकी दीनता और नम्रता ही है कि उन्होंने ब्रह्मप्रकाश का मकान बनाने में खुद भी काम किया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक काम किया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X