Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Updated on Saturday, September 04, 2021 13:28 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को शहीद मानते हुए सभी दलों ने श्रद्धांजलि दी। विपक्षी दल आप और अकाली दल की मांग पर शोक प्रस्तावों में संशोधन करके किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। 
शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित यह विशेष सत्र बुलाया गया। विशेष सत्र में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शामिल नहीं हुए। सत्र की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। आज का यह सत्र धार्मिक उद्देश्य से बुलाया गया था लेकिन विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की आशंका के चलते कांग्रेस ने सभी विधायकों को सदन में रहने के लिए व्हीप जारी किया था। उधर विपक्षी दल आप और अकाली दल ने भी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हीप जार कर रखे थे।
विधानसभा में एक दिवसीय सत्र के चलते आज किसी तरह का सीटिंग प्लान जारी नहीं किया गया था। पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीछे के बैंच पर बैठे। बाद में उन्हें आगे बुलाया गया। 
सत्र की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री आर एल भाटिया, पंजाब के पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना,  पूर्व मंत्री गुलजार सिंह,  पूर्व मंत्री सुरजीत कौर कॉलकट,  पूर्व मंत्री चौधरी राधाकृष्ण , पूर्व राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा , पूर्व संसदीय सचिव जगदीश साहनी,  पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह मराड़, जगराज सिंह गिल, सिपाही प्रभजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी काला सिंह, गुरदेव सिंह, रंजीत सिंह, सुलखन सिंह, एथलीट मिल्खा सिंह, एथलीट मान कौर,  पूर्व अधिकारी वाई एस रतड़ा, पूर्व डी जी पी मोहम्मद इज़हार आलम को श्रद्धांजलि भेंट की। खेल मंत्री राणा सोढ़ी के आग्रह पर दो अन्य खिलाडिय़ों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के विधायक रणदीप सिंह नाभा ने विधानसभा अध्यक्ष से किसान आंदोलन में दिल्ली सीमा पर अथवा पंजाब में मौत का शिकार हुए किसानों को भी सदन में श्रद्धांजलि देने की बात रखी। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी, अकाली दल के विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने भी सदन में किसानों को श्रद्धांजलि दिए जाने की मांग उठाई। विधानसभा अध्यक्ष ने किसान आंदोलन में मौत का शिकार हुए किसानों को श्रद्धांजलि में शामिल किया। 
Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/4/2023 1:49:52 PM

ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹੈ ਹੈ ਜੀ।ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਸ਼ੁਭ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪਤਾ ਹੈ। ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਤੇ ਉੱਦਮੀ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੀ

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X