Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

Updated on Sunday, August 22, 2021 17:45 PM IST

हरियाणा। भाई-बहन के प्रेम एवं आस्था का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों का अपने भाईयों के घर पहुंचना शुरु हो गया था। बहुत सी बहनें तो बीती रात ही अपने भाईयों के यहां पहुंच गई थी।

दूर-दराज के क्षेत्रों से महिलाओं ने अपने भाइयों के पास कोरियर व डाक सुविधा के जरिये राखियां भेजी। बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। शहर के बाजारों व मॉल्स में भी रक्षाबंधन के पर्व पर काफी रौनक देखने को मिली। उधर हलवाईयों की दुकानों पर भी मिष्ठान आदि खरीदने वालों की भीड़ भी रही। रोडवेज बसों का संचालन भी बड़े स्तर पर किया गया।

(MOREPIC1)

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर ३६ घंटे के लिए महिलाओं व उनके १५ वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रोडवेज बसों में सवारियों की इतनी भीड़ रही कि बहुत सी परेशान महिलाओं ने प्राइवेट बसों में सफर करना ही मुनासिब समझा। क्योंकि बच्चों और सामान के साथ उनकी फ्री में सफर करने के चक्कर में परेशानी काफी बढ़ गई थी। ऊपर से रोडवेज की बसों में इतनी भीड़ थी कि बाद में चढऩे वाली महिलाओं को सीटें नहीं मिल रही थी।

(MOREPIC2)

बच्चों की उम्र को लेकर विवाद भी हुए
बहुत सी महिलाओं और कंडक्टर के बीच विवाद भी होने की सूचनाएं मिली। विवाद इस बात का कि महिलाएं अपने बड़े बच्चों को भी १५ साल से कम का बताकर फ्री सफर करने के चक्कर में थी। कंडक्टर इस बार पर अड़े रहे कि उनकी उम्र अधिक है और महिलाएं कम उम्र पर अड़ी रही। जब उम्र का सबूत मांगा तो महिलाएं कोई सबूत नहीं दिखा पाई। कंडक्टर ने कहा कि मोबाइल में आधार कार्ड होगा। काफी देर तक बहस के बाद आखिरकार कंडक्टर को ही शांत होना पड़ा। नाम न छापने की शर्त पर एक रोडवेज कर्मचारी ने बताया कि इस तरह की कई बसों के स्टाफ की ओर से शिकायतें उनके पास आई। इस त्योहार पर ज्यादा बहस करना ठीक नहीं समझा। इसलिए ज्यादातर को निशुल्क ही सफर करवाया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X