Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के गन्ना किसान रेलवे ट्रैक व सडक़ों पर

Updated on Saturday, August 21, 2021 19:59 PM IST



चंडीगढ़। पंजाब पिछले दो दिन से गन्ना किसान रेलवे ट्रैक व सडक़ों पर धरना दे रहे हैं। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक व सडक़ों पर कब्जा करने से जहां एक दर्जन से अधिक यात्री गाडिय़ां प्रभावित हो रही है वहीं सडक़ मार्ग से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। किसानों ने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा। आंदोलन के कारण शनिवार को फिरोजपुर मंडल में 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने तथा बकाया राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर पंजाब के किसान शुक्रवार से धरने पर हैं। किसानों ने जालंधर तथा फिरोजपुर में अलग-अलग स्थानों पर सडक़ों तथा रेल की पटरियों पर धरना शुरू कर रखा है। अनिश्चितकालीन धरने की वजह से नेशनल हाईवे तथा रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर सरकार ने बातचीत नहीं की, तो पंजाब बंद का आह्वान करेंगे।
किसानों के धरने के लिए शनिवार को रेल गाडिय़ों को स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। रक्षा बंधन के चलते शनिवार को रोडवेज की बसों में महिलाओं तथा बच्चों की भारी भीड़ रही।  करीब आधा दर्जन सडक़ मार्गों पर किसानों द्वारा धरना दिए जाने के कारण शनिवार को हजारों लोग परेशान होते रहे। किसानों के धरने के कारण लुधियाना-चंडीगढ़ तथा लुधियाना-दिल्ली मार्ग प्रभावित हुए।
दोआबा किसान यूनियन जालंधर के प्रधान गुरप्रीत सिंह अटवाल ने बताया कि समूह किसान जत्थेबंदियां एक जुट होकर सरकार के खिलाफ धरना देंगी। सरकारी तथा निजी शुगर मिलों की तरफ किसानों का 200 करोड़ रुपए बकाया है। सरकार के समक्ष ब्याज सहित पैसों की अदायगी करने की मांग को सरकार ने अनदेखा किया। पंजाब में गन्ने का न्यूनतम मूल्य हरियाणा से अधिक करने की मांग की है।  सरकार को फर्दें भी केंद्र सरकार की तर्ज पर पोर्टल पर चढ़ाने के लिए जारी आदेश भी वापस लेने की मांग रखी है।

 

 

--

Readers' Comments
Kirpal Singh 6/3/2023 8:38:58 PM

Good luck

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X