Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नवजोत सिद्धू ने पहली नियुक्ति के साथ ही अमरिंदर की एक विकेट गिराई

Updated on Tuesday, August 17, 2021 22:19 PM IST


चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में नई जान फूंकने में लगे प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने संगठन में पहली नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी की एक विकेट गिरा दी है। सिद्धू ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में यह पहली नियुक्ति है। जिसमें नई जिम्मेदारी से अहम पुराने नेता की छुट्टी है।
परगट सिंह से पहले इस पद पर कैप्टन संदीप संधू तैनात थे। संदीप संधू अमरिंदर के करीबियों से एक हैं। पंजाब में परगट सिंह की गिनती सिद्धू समर्थकों में होती है। परगट सिंह भी गाहे-बगाहे अमरिंदर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकार नियुक्त किए थे। परगट सिंह को महासचिव नियुक्त कर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस में बड़ा संकेत दिया है और साफ कर दिया है कि संगठन में अब उनकी ही चलेगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह ट्वीट कर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव (संगठन) नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। इस संबंध में जारी पत्र उन्होंने ट्वीट किया। सियासत में परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू साथ रहे हैं। पहले परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी और बाद में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे। विधायक के रूप में परगट का यह दूसरा कार्यकाल है। परगट सिंह अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस आए थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X