Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नवजोत सिद्धू ने अमरिंदर को पत्र लिखकर याद दिलाए वादे

Updated on Tuesday, July 27, 2021 22:39 PM IST

 चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर उन्हें चुनाव के समय किए गए वादे पूरे करने की याद दिलाई है। सिद्धू ने उन सभी मुद्दों पर कैप्टन सरकार को घेरा है जिन्हें वह पिछले ढाई साल से उठा रहे हैं। इससे पहले नवजोत सिद्धू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए पंजाब सिविल सचिवालय पहुंचे।
पंजाब की राजनीति में पिछले कई दिनों से उठापटक चल रही है। यहां विपक्षी दल तो सरकार को घेर ही रहे हैं वहीं अमरिंदर सिंह को अपनी ही पार्टी को भी जवाब देना पड़ रहा है। हाईकमान के निर्देश के बाद आज कांगे्रस प्रधान नवजोत सिद्धू ने कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी तथा पवन गुप्ता के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद सिद्धू कार्यकारी अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने के लिए उनके फार्म हाउस पर जाने लगे तो अचानक कार्यक्रम बदल गया।
मुख्यमंत्री ने सिद्धू को पंजाब सचिवालय में ही मुलाकात के लिए बुलाया। सिद्धू तथा कार्यकारी अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के साथ सचिवालय में कैबिनेट मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुरेश कुमार की मौजूदगी में मुलाकात की। करीब बीस मिनट की मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सचिवालय से चले गए। इसके कुछ समय बाद सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा हुआ एक पत्र जारी किया गया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि पंजाब के लोगों के साथ साढे चार साल में इंसाफ नहीं हुआ है। यहां गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषी, एसटीएफ की पहली रिपोर्ट में आरोपी करार दिए गए ड्रग्स कारोबार के सरगना खुले घूम रहे हैं। सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को कहा कि आज नशा तस्करी में लिप्त बड़े कारोबारियों को बेनकाब करने, बिजली समझौते रद्द करने तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की जरूरत है। सिद्धू ने मुख्यमंत्री का ध्यान कांग्रेस हाईकमान द्वारा सुझाए गए 18 सूत्रीय एजेंडे की तरफ भी दिलाया। इस एजेेंडे पर आजतक कोई काम नहीं हुआ है। सिद्धू के इस पत्र के बाद एक बार फिर से पंजाब की राजनीति में सत्ता व संगठन के बीच नया विवाद शुरू हो गया है।
 
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X