Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में कांग्रेस दोफाड़ होने के कगार पर

Updated on Wednesday, July 21, 2021 23:00 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी दो फाड़ होने के कगार पर पहुंच गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा ताजपोशी से पहले बुधवार को अमृतसर में किए गए शक्ति प्रदर्शन में पार्टी के 80 में से 62 विधायक पहुंच गए। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए बड़ा झटका है। पंजाब के लगभग सभी जिलों से कांग्रेस विधायक अमृतसर पहुंचे हुए थे। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के अलावा करीब 13 विधायक थे। जबकि कुछ विधायक एवं मंत्री ऐसे हैं जो अभी तक सिद्धू व अमरिंदर विवाद से दूरी बनाए हुए हैं।
नवजोत सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के सभी विधायकों तथा जिला अध्यक्षों को अमृतसर में बुलाया था। जिसके चलते पार्टी के 62 विधायक आज सिद्धू के अमृतसर आवास पर पहुंच गए। इसके विधानसभा में हारे हुए कांग्रेस के 22 नेता भी अमृतसर पहुंचे। हालांकि पंजाब कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग है लेकिन सुनील जाखड़ द्वारा बनाए गए 22 जिला अध्यक्षों में करीब 17 जिला प्रधान सिद्धू के नेतृत्व में उनके आवास पर एकत्र हुए।
नवजोत सिद्धू विधायकों के साथ बसों में सवार होकर अपने आवास से दरबार साहिब के लिए रवाना हुए। इस बस में कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, समेत तमाम नेता मौजूद थे। ईद के कारण कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना आज अमृतसर नहीं पहुंची। विधायकों वाली बस में सिद्धू किसी भी सीट पर नहीं बैठे अलबत्ता उन्होंने चालक के साथ बोनट पर बैठकर यह संदेश देने का प्रयास किया है पंजाब में कांग्रेस की बस को अब वही चलाएंगे।
सभी विधायकों, कार्यकारी अध्यक्षों ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद जलियांवाला बाग, अमृतसर के दुर्गयाणा मंदिर तथा राम तीरथ में पूजा अर्चना की। राम तीरथ पहुंचने पर अमरिंदर सिंह के सबसे करीबी और अब तक दूर रहे कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया भी अपने बेटे के साथ पहुंचे और सिद्धू का स्वागत किया। दिनभर धार्मिक व सामाजिक स्थानों पर शीश निवाने के बाद भी सिद्धू मीडिया के साथ कुछ नहीं बोले। 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X