Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस ने फोन टैपिंग से गिरवाई थी चंद्रशेखर की सरकार:मनोहर लाल

Updated on Wednesday, July 21, 2021 22:44 PM IST

 
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोन टैपिंग के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि फोन टैपिंग करवाना कांग्रेस का चरित्र है। जब भी देश में विकास की बात होती है तब कांग्रेस इस तरह के आरोप लगा कर देश के लोकतंत्र पर प्रश्न चिह्न खड़ा करती है। बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 
एमनेस्टी इंटरनेशनल का समर्थन करने के लिए कांग्रेस की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल वह एजेंसी है जिसने पहली बार पेगासस नामक इजरायली स्पाइवेयर की मदद से भारत में मंत्रियों और पत्रकारों के व्यक्तिगत डाटा की जासूसी के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की थी। 
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनहित में अनेक कार्य किए हैं, इसलिए कांग्रेस के पास कोई  मुद्दा ही नहीं बचा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के खेल खेलने बंद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी देश को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने में विश्वास नहीं करती। आज वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और वामपंथी पोर्टल में प्रकाशित रिपोर्टों के बलबूते फोन टेपिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे सबूत हैं जो इस बात को उजागर करते हैं कि कैसे कांग्रेस ने न केवल अपने नेताओं बल्कि पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी सहित कई अन्य नेताओं की जासूसी कर उन नेताओं को भी परेशान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ उनका फोन टैप करने की बात कही थी और जांच करने के लिए कहा था, यह सच्चाई भी किसी से छिपी हुई नहीं है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं तत्कालीन चंद्रशेखर सरकार को गिराने में भी कांग्रेस की मुख्य भूमिका से भी सभी वाकिफ हैं। उस समय भी कांग्रेस ने हरियाणा सीआईडी के दो पुलिसकर्मियों पर स्वर्गीय राजीव गांधी की उनके आवास 10 जनपथ के पास जासूसी करने के झूठे आरोप लगाये थे, हालांकि कांग्रेस कभी भी अपने इन आरोपों को साबित नहीं कर पाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता, एडीजीपी/सीआईडी आलोक मित्तल और सलाहकार, पब्लिक सेफ्टी, ग्रीवेंस और गुड गवर्नेंस अनिल राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X