चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भडक़ी हिंसा के मामले में गिरफ्तार की गई हनीप्रीत को गिरफ्तार किए जाने के बाद हरियाणा पुलिस आज सुबह ही हनीप्रीत व उसकी सहेली सुखदीप कौर को साथ लेकर पंजाब के भवानीगढ़ पुलिस थाने में पहुंची। कुछ समय भवानीगढ़ में हनीप्रीत व सुखदीप कौर से पूछताछ व कागजी कार्यवाही के बाद हरियाणा पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर बठिंडा पहुंची। बठिंडा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों की हाजरी लगवाने के बाद अब हनीप्रीत व सुखदीप को बठिंडा जिले के कस्बा बल्लूआणा स्थित सुखदीप के घर ले जाया जाएगा। जहां हनीप्रीत फरारी की अवधि के दौरान कई दिनों तक रूकी थी। बल्लूआणा से बाहर निकलने के बाद ही हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया था।