Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के सभी नेता कर रहे पार्टी को मजबूत:वल्लभ

Updated on Friday, July 16, 2021 23:07 PM IST

चंडीगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने हरियाणा कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा सभी नेता अपने-अपने तरीके से पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गौरव वल्लभ बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जल्द ही पार्टी की कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष व पार्टी प्रभारी ने तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि कंज्यूमर प्राइज इंडैक्स जून 2021 में लगातार दूसरे माह आरबीआई की छह प्रतिशत की ऊपरी सीमा को पार कर गया। 
शहरी सीपीआई मई माह में 5.91 प्रतिशत से बढक़र जून में 6.37 प्रतिशत हो गया। ऐसी सरकार, जो अपने नागरिकों के कल्याण के लिए चिंतित होती है, वह उस समय मुंह नहीं मोड़ा करती, जब हर घर बढ़ती महंगाई से त्रस्त हो।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए जीएसटी का मतलब ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट की बजाए गैस, डीजल व पट्रोल है। जीडीपी की बजाए गैस, डीजल व पैट्रोल लगातार बढ़ रहे हैं। खाने पीने के सामान में इन्फ्लेशन यानि महंगाई की दर 5.58 प्रतिशत है। कपड़ों में महंगाई की दर 6.21 प्रतिशत है। दालों में महंगाई की दर 10.1 प्रतिशत है। परिवहन में महंगाई की दर 11.56 प्रतिशत है। फलों में महंगाई की दर 11.82 प्रतिशत है। अंडे में महंगाई की दर 19.35 प्रतिशत है। फ्यूल एवं लाईट में महंगाई की दर 12.68 प्रतिशत है। तेल एवं फैट में महंगाई की दर 34.78 प्रतिशत है।
भाजपा द्वारा पैट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराए जाने के मुद्दे पर गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भाजपा सरकार ने 71 हजार करोड़ रुपये ऑयल बांड के रूप में अदा किया है जबकि 25 लाख करोड़ रुपये एकत्र किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू की गई एक्साइज डयूटी को लागू करे तो देश में एक दम 25 से 30 रुपये प्रति लीटर पैट्रोल व डीजल के दाम गिर सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों के लिए कांग्रेस व कोरोना को जिम्मेदार ठहराना बंद करके देशवासियों के मन की बात सुने। देश वासी महंगाई से मुक्ति चाहते हैं अन्यथा वह समय आने पर देश को भाजपा मुक्त बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
पूरा देश पिछले 16 महीनों से घातक कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहा है। अभी तक 4.11 लाख से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं और 3.09 करोड़ लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। साल, 2020 में भारत में मध्यम आय वर्ग के 3.2 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग में चले गए और 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिए गए। सीएमआईई के अनुसार, 2020 में 97 प्रतिशत भारतीय और ज्यादा गरीब हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी, शीशपाल केहरवाला, रेणु बाला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X