Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सत्ता में आते ही पंजाब वासियों को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री

Updated on Tuesday, June 29, 2021 19:32 PM IST


चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानासभा चुनाव को लेकर पहला चुनावी ऐलान करते हुए कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आते ही तीन सौ यूनिट तक बिजली माफ की जाएगी। जिससे पंजाब में 80 फीसदी लोगों के मासिक बिजली बिल जीरो हो जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल ने पंजाब के अन्य आप नेताओं के साथ एकजुट होकर चुनावी रण की घोषणा की।
उन्होंने  कहा कि सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है,जबकि पंजाब खुद बिजली का उत्पादन करता है। फिर भी बिजली महंगी है क्योंकि पंजाब की सत्ता और बिजली कंपनियों में सांठ-गांठ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बिजली का उत्पादन नहीं करती है, फिर भी बिजली सस्ती है।
(SUBHEAD)
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आते ही प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पंजाब वासियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से जुड़े एक-एक मुद्दे पर वह आने वाले समय में बात करेंगे। केजरीवाल ने पंजाब में सभी पेंडिंग बिल माफ करने का ऐलान करते हुए कहा कि बिलों की अदायगी नहीं करने पर जिन लोगों के कनैक्शन काटे गए हैं उन्हें भी बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये ‘कैप्टन’ के नहीं, केजरीवाल के वादे हैं। 
एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में करीब पांच साल पहले सरकार तो बदली लेकिन माफिया नहीं बदला है। माफिया को केवल आप की सरकार ही खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से पंजाब में बरगाड़ी के दोषियों को सजा नहीं दी गई है। पीडि़त आज भी इंसाफ के लिए तरस रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आते ही बरगाड़ी के दोषियों को सजा दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाब आप प्रभारी जरनैल सिंह, आप अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान, हालही में आप में शामिल हुए कंवर विजय प्रताप के अलावा पार्टी के विधायक व नेता मौजूद थे।
Readers' Comments
J P Singla 5/27/2023 4:13:22 PM

Extortion by Gov't. The competition commission of India should stop this illegal practice. In a so called welfare state this type of practice means creating of unhealthy competition and creation of a class in society on the basis of money collected by any means.

J P Singla 5/27/2023 4:06:00 PM

Extortion by Gov't. The competition commission of India should stop this illegal practice. In a so called welfare state this type of practice means creating of unhealthy competition and creation of a class in society on the basis of money collected by any means.

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X