Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बदलने वाले हैं चमकौर साहिब के दिन : चन्नी

Updated on Sunday, October 15, 2017 11:17 AM IST

रूपनगर,14 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) चमकौर साहिब के बाबा अजीत ¨सह जुझार ¨सह मेमोरियल स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकरता कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन राज्य के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरणजीत ¨सह चन्नी ने किया। कैंप की अध्यक्षता डीसी गुरनीत तेज ने की। इस दौरान किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग पंजाब द्वारा विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। चन्नी ने कहा कि इस कैंप का मकसद प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना व आत्मा योजना के तहत किसानों को अगले दिनों में की जाने वाली फसलों की बिजाई के अलावा पराली को आग न लगाने तथा पानी की संभाल व जरूरत के अनुसार प्रयोग करने के बारे किसानों को जागरूक करना है। आने वाला समय चमकौर साहिब की तरक्की का समय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में दो विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से एक कौशल विकास विश्वविद्यालय चमकौर साहिब के गांव रायपुर में स्थापित किया जा रहा है। हलके में एक हजार करोड़ की लागत से पेपर मिल लगाने की मंजूरी भी दी गई है। इससे लगभग 6 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। दूसरा विश्वविद्यालय बागबानी को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया जा रहा है जिससे किसानों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए हाल ही में सरकार ने पांच एकड़ तक जमीन के मालिकों के दो लाख तक के कर्जे माफ कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जल्द ही कृषि विकास अफसर की तैनाती की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने के साथ-साथ समर्थन मूल्य कम से कम 100 रुपये देने की मांग भी की।

कैंप का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं किसान : डीसी

इससे पहले डीसी गुरनीत तेज ने मुख्यातिथि सहित सभी का स्वागत करते हुए इस कैंप को किसानों के लिए काफी कारगर बताया तथा किसानों से अपील की कि इस कैंप से मिलने वाली जानकारी का लाभ उठाते हुए अपनी आय में बढ़ोतरी करें। उन्होंने किसानों से पराली को आग न लगाने की अपील भी की। कहा कि जिले की जिन पंचायतों ने पराली को आग न लगाने के प्रस्ताव पारित किए हैं वो पंचायतें बधाई की पात्र हैं। इस मौके कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुखदेव ¨सह संधू सहित रूपनगर के मुख्य कृषि अफसर डॉ. केसर राम बंगा ने भी किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा एसडीएम रूही दुग्ग सहित नगर पंचायत के अध्यक्ष शमशेर ¨सह भंगू, डीएसपी नवरीत ¨सह विर्क, इंजीनियर अरूण शर्मा, सहायक निदेशक बागबानी डॉ. दर्शन लाल ने भी विचार रखे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X