Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नवजोत सिद्धू ने अमरिंदर को उनके घर में दी चुनौती

Updated on Thursday, June 10, 2021 21:44 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव से पहले दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंच गई है। पंजाब कांग्रेस के बागी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके की घर में जाकर चुनौती दे डाली है। पटियाला में जगह-जगह नवजोत सिंह सिद्धू तथा कैप्टन अमरिंदर के एक-दूसरे को नीचा दिखाते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लग गए हैं।
अमरिंदर सिंह के साथ चल रही खींचतान के बीच नवजोत सिद्धू पिछले कुछ दिनों से अमृतसर की बजाए पटियाला आवास पर ही रह रहे हैं। सिद्धू दंपति ने पिछले दिनों किसानों के समर्थन में अपने पटियाला आवास पर काला झंडा भी लगाया था। हाईकमान द्वारा गठित तीन सदस्यों वाली कमेटी के समक्ष दोनों नेता पेश हो चुके हैं।
(SUBHEAD)
बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के माध्यम से बोर्ड व होर्डिंग लगाकर शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सिद्धू समर्थक अमरिंदर सिंह को जहां बरगाड़ी मुद्दे पर घेर रहे हैं वहीं अमरिंदर समर्थक सिद्धू को अपनी सीमा में रहने का संदेश दे रहे हैं। ये पोस्टर्स 2022 में दावेदारी को लेकर है। दोनों पोस्टर्स में एक ओर जहां नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक पटियाला से उनके चुनाव लडऩे की दावेदारी कर रहे हैं, दूसरी ओर कैप्टन के पक्ष में भी माहौल बनाया जा रहा है।
पटियाला में आज नवजोत सिद्धू समर्थकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए नवजोत सिद्धू को किसानों की आवाज करार दिया है। यही नहीं सिद्धू दंपत्ति की फोटो के साथ इस पर लिखा गया है कि मांगता है पंजाब गुरू की बेअदबी का हिसाब। दूसरी तरफ अमरिंदर सिंह के समर्थन में युवा कांग्रेसियों ने शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर लिखा है कि कैप्टन केवल एक होता है। अमरिंदर समर्थकों ने बोर्ड-होर्डिंग के माध्यम से नवजोत सिद्धू को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सेना का कैप्टन एक होता है इसलिए वह सीएम के सपने लेना बंद कर दें।
इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पिता पटियाला से चुनाव लड़ेंगे और मैं उनके लिए प्रचार करूंगी। पटियाला से अक्सर कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ते आए हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ते आए हैं। मगर जिस तरह से इन दोनों नेताओं के बीच खींचतान देखने को मिल रही है, ऐसे में एक ही सीट से दोनों की दावेदारी कांग्रेस के लिए और मुसीबत खड़ी कर सकती है। 

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X