Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जीएनडीयू कॉलेज की चार छात्राओं को 15 लाख का पैकेज

Updated on Saturday, October 14, 2017 09:34 AM IST

जालंधर,13 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज लाडोवाली रोड की एमबीए तीसरे सेमेस्टर की चार छात्राओं मृदु, शिवांगी श्रीवास्तव, कोमल दीप कौर व सोनाली शर्मा को पढ़ाई के दौरान ही 15.20 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। सबसे बड़ी बात है कि चारों छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 12 अक्टूबर को हुई एमजोन कंपनी की तरफ से प्लेसमेंट कार्यक्रम में नौकरी के लिए जिंदगी का पहला इंटरव्यू दिया था। कंपनी द्वारा कुल पांच विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इनमें से एक विद्यार्थी आइआइएम अमृतसर व चार छात्राएं जीएनडीयू कॉलेज लाडोवाली जालंधर की हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल सीके महाजन, एचओडी डॉ. जेके गुलाटी ने छात्राओं को बधाई दी।

तनाव को कंट्रोल कर आत्मविश्वास बनाए रखा : मृदु

मृदु ने बताया कि प्लेसमेंट इंटरव्यू के दौरान तनाव पर नियंत्रण करना व आत्मविश्वास से जवाब देना काफी अहम रोल अदा करता है। पिता बीएसएनल में टेक्निकल ऑफिसर वरिंदर कुमार व होम मेकर माता राधा जसवाल भी अपनी बेटी की उपलब्धि से काफी खुश हैं।

कॉलेज में ग्रुप डिस्कशन का हुआ फायदा : शिवांगी

15.20 लाख के पैकेज पर चयनित हुई शिवांगी श्रीवास्तव ने बताता कि कॉलेज में ग्रुप डिस्कशन की प्रैक्टिस से उसे काफी फायदा मिला। पिता डाबर इंडिया लिमिटेड में प्रोडक्शन मैनेजर केएस श्रीवास्तव व माता मीना श्रीवास्तव ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

प्लेसमेंट ने कॉलेज में दिलाई अलग पहचान : कोमल दीप कौर

अभी कॉलेज में पढ़ाई का एक सेमेस्टर रहता है, लेकिन अब नौकरी की चिंता नहीं है। ऐसे में कॉलेज में भी अलग पहचान बन गई है। कोमल दीप के पिता बलजिंदर सिंह ऑल इंडिया रेडियो में सीनियर क्लर्क हैं व मां सुरिंदर कौर सरकारी स्कूल कपूरथला में लेक्चरार हैं।

नॉलेज व आत्मविश्वास से पाई सफलता : सोनाली शर्मा

नौकरी मिलने की खुशी में शिवानी ने बताया कि प्लेसमेंट इंटरव्यू के दौरान उसने अपने चेहरे पर जरा भी घबराहट नहीं आने दी। बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से नॉलेज विश्वास से जवाब दे यह सफलता पाई। सोनाली शर्मा के पिता बिजनेसमैन राकेश शर्मा व माता संजना शर्मा ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X