Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में आप को झटका, तीन बागी विधायक कांग्रेस में शामिल

Updated on Thursday, June 03, 2021 21:30 PM IST



चंडीगढ़। पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में चल रही कलह जहां चरम पर पहुंच गई है वहीं कई दिनों से अलग-थलग पड़े मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को हाईकमान कमेटी के सामने पेश होने से पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया। आप को अलविदा करके कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा भी शामिल हैं।
पंजाब कांग्रेस में करीब तीन दर्जन विधायक व मंत्री पिछले कई दिनों से कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हाईकमान द्वारा पंजाब का विवाद सुलझाने के लिए राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े की अगुवाई में एक कमेटी बनाई है। पिछले चार दिनों से पंजाब के विधायक, सांसद और मंत्री इस कमेटी के समक्ष पेश होकर अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस कमेटी के समक्ष पेश हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले अमरिंदर ने पार्टी हाईकमान तथा उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मंत्रियों विधायकों को कड़ा संदेश देते हुए मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी को झटका दे दिया। अमरिंदर ने अपनी पत्नी एवं पटियाला की सांसद महारानी परनीत कौर की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक सुखपाल खैहरा, पिरमल सिंह और जगदेव सिंह को पार्टी में शामिल करवाया। सुखपाल सिंह खैहरा पंजाब के भुलथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। जगदेव सिंह कमालू मोड़ मंडी तो पिरमल सिंह धौला भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।
सुखपाल खैहरा पहले भी कांग्रेस के एमएलए रह चुके हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह से सुर न मिलने के कारण उन्होंने 2017 में पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया और भुलत्थ से चुनाव जीतकर उस समय विपक्ष के नेता बन गए। आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल की ओर से पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के चलते खैहरा नाराज हो गए। उनके साथ लगभग आठ विधायक भी बागी हो गए और अलग ग्रुप बना लिया। बाद में उन्होंने खुद की पार्टी भी बनाई और बठिंडा से 2019 का चुनाव भी लड़ा लेकिन बात नहीं बनी।
खपाल खैहरा के दो अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने के पीछे प्रियंका गांधी की योजना है। किसान आंदोलन में मारे गए युवा किसान नवरीत सिंह डिबडिबा के भोग अवसर पर रूद्रपुर में सुखपाल खैहरा प्रियंका गांधी से मिले थे। आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से छोडऩे के बाद तीनों विधायक कैप्टन के साथ दिल्ली चले गए।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X