Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब : 81 फीसदी नमूनों में मिला कोरोना का यूके वायरस

Updated on Tuesday, March 23, 2021 18:34 PM IST

चंडीगढ़, 23 मार्च। पंजाब में कोरोना के संदिग्ध रोगियों के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में खलबली मच गई है। राज्य के 81 फीसदी नमूनों में यूके कोरोना वायरस मिला है। यह वायरस पहले से प्रकोप ढाह रहे वायरस के मुकाबले कई गुणा घातक है। इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपील की है कि टीकाकरण अभियान में युवा वर्ग को भी शामिल किया जाए। पंजाब सरकार द्वारा विदेशों से लौटे करीब 401 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 81 प्रतिशत लोग न केवल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं बल्कि उनमें कोरोना का यूके वायरस मिला है।  

(SUBHEAD)
 


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात की ज़रूरत पर ज़ोर दिया कि केंद्र सरकार द्वारा आबादी के बड़े वर्ग को भी टीकाकरण मुहिम में जल्द से जल्द शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में तेज़ी लाई जानी चाहिए। उन्होंने ध्यान दिलाया कि माहिरों द्वारा मौजूदा कोविडशील्ड दवा को यू.के. के वायरस बी.1.1.7 के लिए भी बेहद कारगर पाया गया है। इसलिए इस वायरस के फैलाव की लड़ी को तोडऩे के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी है।
मुख्यमंत्री द्वारा यह अपील राज्य की कोविड माहिरों की समिति के प्रमुख डॉ. के.के. तलवार द्वारा उनको इस वायरस के नये रूप संबंधी जानकारी दिए जाने के बाद की गई है। राज्य में बीते कुछ हफ़्तों के दौरान कोविड-19 के पॉजि़टिव मामलों की संख्या में बड़े स्तर पर वृद्धि हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वायरस के रूप के स्तर का पता लगाने के लिए 478 कोविड-19 पॉजि़टिव नमूने एन.आई.बी., आई.जी.आई.बी. और एन.सी.डी.सी. को भेजे गए थे। इनमें से 90 नमूनों के नतीजे आ गए हैं जिनमें से सिर्फ़ दो नमूनों में ही एन440 की किस्म पाई गई है।
इसके बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक टीम ने पॉजि़टिव दर में वृद्धि की समीक्षा करने के लिए राज्य का दौरा किया। टीम को इस वायरस के रूप के स्तर का पता लगाने के बाकी रहते नतीजों बारे जानकारी दी गई। इसके बाद 401 नमूने, जोकि 1 जनवरी, 2021 से लेकर 10 मार्च, 2021 तक लिए गए थे, एन.सी.डी.सी. को भेजे गए जिससे इस वायरस के रूप के स्तर का पता किया जा सके। डॉ. के.के. तलवार ने कहा कि इन नमूनों के नतीजे चिंताजनक थे क्योंकि 326 कोविड नमूनों में बी.1.1.7 किस्म की मौजूदगी पाई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.के. की यह किस्म बी.1.1.7 ज़्यादा संक्रमित है परन्तु ज़्यादा ज़हरीली नहीं है। ऑक्सफोर्ड (कोवीशिल्ड) की दवा यू.के. की इस नयी किस्म के लिए पूरी तरह कारगर है।  ध्यान देने की बात है कि बी.1.1.7 किस्म अब दुनिया के कई हिस्सों में फैल गई है और यू.के. में इसके 98 प्रतिशत और स्पेन में 90 प्रतिशत नये मामले हैं। यू.के. की सरकार ने कहा है कि मूल वायरस से यह नयी किस्म 70 प्रतिशत तक अधिक फैलने योग्य है। 

 
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X