Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लालडू इलाके में लिंक सड़को की बुरी हालत

Updated on Sunday, March 21, 2021 17:52 PM IST

लालडू। लालडू इलाके की लिंक सड़को की दयनीय हालत ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। नई सडक़ों का निर्माण तो दूर मरम्मत कार्य भी सिरे नहीं चढ़े हैं। आलम यह है कि कई सडक़ों पर तो गहरे गढ्ढे पड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल इन सडक़ों से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लोक निर्माण विभाग तथा पंजाब मंडी बोर्ड के साथ पत्राचार करने वाले ज्वांइट एक्शन कमेटी (जैक) के प्रधान सुखदेव चौधरी, अश्वनी मिनहास, तारा चंद, रणबीर बटौली, हरविंदर सिंह झरमड़ी व भूपिंदर सिंह जंडली ने बताया कि यहां गांव जंडली को जोडऩे वाली सडक़ों की हालत बेहद दयनीय है। सडक़ों पर गहरे गढ्ढे पड़ चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि लालडू इलाके के गांव झरमड़ी, हंडेसरा, भुखड़ी, भागसी आदि की सडक़ों की भी यही हालत है। चौधरी के अनुसार यहां माइनिंग माफिया के लोग लिंक सड़को पर ओवरलोड वाहनों व डंफरों को निकाल रहे हैं और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों के लोग अपनी नौकरी व अन्य कार्यों के अंबाला व चंडीगढ़ जाते हैं। सडक़ों की हालत खराब होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब 10 अप्रैल से मंडियां शुरू होने जा रही हैं।

ऐसे में किसानों को गेहूं मंडियों तक पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामाना करना पड़ेगा। ग्रामीणों के अनुसार वह कई बार स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई की मांग कर चुके हैं लेकिन तो ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और न ही सडक़ों की हालत सुधारने के लिए प्रशासन कुछ कर रहा है। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी के अनुसार इस मुद्दे पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा पंजाब मंडी बोर्ड के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अगर प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों के सहयोग से सडक़ निर्माण के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X