चंडीगढ़। बीती रात पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला में दो नकाबपोश नौजवानों ने पिस्तौल की नौक पर एक किसान से उसकी फारच्यूनर कार छीन ली। गांव जल्ला निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपनी गाड़ी से गांव की तरफ जा रहा था। जिसके लिए उसने सिधवां गांव का रास्ता चुना। सिधवां के निकट उसकी गाड़ी अचानक बंद हो गई। जिसके चलते वह कार से नीचे उतरा तो दो नौजवानों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखते हुए गाड़ी छीन ली। आरोपी नौजवानों ने किसान पर फायर करने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी किसान की कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।