Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद

Updated on Friday, March 19, 2021 19:40 PM IST

चंडीगढ़। कोविड के फिर से पैर पसारने पर सख्त कार्यवाही करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार से राज्य भर में व्यापक स्तर पर बन्दिशें लगाने के हुक्म दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी शैक्षिक संस्थाएं 31 मार्च तक बंद रखने और सिनेमा घरों /मॉल की क्षमता पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किये हैं। मैडीकल और नर्सिंग कॉलेजों को छोडक़र सभी शैक्षिक संस्थाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी और सिनेमा हॉल की क्षमता 50 प्रतिशत तक रहेगी जबकि किसी भी समय एक मॉल में 100 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे। उन्होंने लोगों को कम-से-कम अगले दो हफ्तों तक सामाजिक गतिविधि अपने घरों तक सीमित रखने की अपील की जिससे कोविड के फैलाव की लड़ी को तोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि घरों में 10 से अधिक मेहमान नहीं आने दिए जाएं।

(SUBHEAD)

राज्य के अधिक प्रभावित 11 जिलों में अंतिम संस्कार /विवाह-शादियों को छोडक़र अन्य सभी सामाजिक जमावड़ों और संबंधित समागमों पर मुकम्मल रोक लगाने के हुक्म दिए हैं। अंतिम संस्कार /विवाह -शादियों में सिर्फ 20 व्यक्तियों को शामिल होने की इजाजत होगी। मुख्यमंत्री ने हुक्म दिए कि इन जिलों, जिनमें रात 9 बजे से प्रात:काल 5 बजे तक रात का कफ्र्यू रहेगा, रविवार को सिनेमा, मल्टीप्लैक्स, रैस्टोरैंट, मॉल आदि भी बंद रहेंगे जबकि रात के कफ्र्यू के चलते होम डिलिवरी की आज्ञा होगी।
राज्य के अधिक प्रभावित 11 जिलों लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और मोगा में मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों में व्यक्तिगत रूप में डिलिंग करने पर रोक लगाने के हुक्म दिए हैं और नागरिकों को सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही दफ्तरों में आने के लिए उत्साहित किया जायेगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अधिकारियों को ऑनलाइन प्रणाली को उत्साहित करने और शिकायतों के निवारण करने के लिए वर्चुअल विधि अपनाने के लिए कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों को रजिस्टरियों आदि के लिए प्रति दिन नियुक्तियाँ सीमित रखने के लिए जरूरी हिदायतें जारी करने के लिए कहा।
राज्य में कोविड के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा इस साल खरीद कार्यों की शुरुआत 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों बारे मंत्री भारत भूषण आशु ने मीटिंग के दौरान बताया कि कोविड के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए विभाग को सुरक्षित खरीद सम्बन्धी प्रबंधों के लिए और ज्यादा समय की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ में विस्तार करने के लिए पत्र लिखने की अपील भी की।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X