Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना काल पर हाईकोर्ट का फैसला, वीडियो कांफ्रैंसिंग से पंजीकृत होंगी शादियां

Updated on Friday, March 19, 2021 19:20 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कोविड़ के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विवाह पंजीकरण करने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट ने यह आदेश गुरूग्राम निवासी दंपति अमी रंजन और उनकी पत्नी मिशा वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया। बेंच को बताया गया कि अमी रंजन एक आईटी प्रोफेशनल है और वह लंदन में रहता है जबकि उसकी पत्नी मिशा वर्मा डाक्टर है और वह  संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत है। दोनो ने हिंदू रीति रिवाज के तहत गुरूग्राम में सात दिसंबर 2019 को विवाह किया था। शादी के कुछ सप्ताह के बाद वह लंदन और उसकी पत्नी अमेरिका चले गए। जब उसने अपनी पत्नी के पास लंदन से अमेरिका जाने के लिए वीजा मांगा तो उसे मेरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए दोनो दोनो ने  पत्र  से गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर-कम-मैरिज ऑफिसर से उनके विवाह पंजीकरण करने का आग्रह किया,  दोनो ने कहा कि लाक डाउन के चलते वो विदेश से  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी कमिश्नर-कम-मैरिज ऑफिसर के सामने पेश हो सकते है। लेकिन डिप्टी कमिश्नर-कम-मैरिज ऑफिसर ने विवाह पंजीकरण करने से इंकार करते हुए कहा कि दोनों को उसके सामने पेश होना होगा। विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत विवाह का पंजीकरण दोनो के पेश होने के बगैर नहीं हो सकता। डीसी के इसी आदेश को अमी रंजन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट की एकल बेंच ने भी डीसी के आदेश को सही ठहराया था। एकल बेंच ने अपने आदेश में कहा था कि विवाह प्रमाणपत्र बुक पर हस्ताक्षर करने के लिए मैरिज ऑफिसर के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट नहीं दी जा सकती है। इसके बाद दंपति ने डिविजन बेंच में चुनौती दी थी । जस्टिस रितु बहरी और जस्टिस अर्चना पुरी की खंडपीठ ने अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में दंपति ने मैरिज ऑफिसर के सामने पेश होने से छूट नहीं मांगी है, केवल वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने का आग्रह किया है।
बेंच ने कहा की आज तकनीक तौर पर सभी दस्तावेज डिजिटल रूप मौजूद है, ऐसे में याची के हस्ताक्षर डिजिटल रूप से लिए जा सकते है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम इन सभी को कानूनन तौर पर मान्यता भी देता है। इस मामले में विवाह पंजीकरण के लिए वीडियोकांफ्रेंसिंग से पेश होना विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के खिलाफ नहीं है। हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर-कम-मैरिज ऑफिसर के आदेश को रद करते हुए आदेश दिया कि वो याची पति-पत्नी को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी को स्वीकार करे।   

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X