Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शंभू बॉर्डर पहुंची हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा

Updated on Tuesday, March 16, 2021 18:08 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन कृषि विरोधी काले कानून कृषि क्षेत्र को तबाह करने के लिए लाए गए हैं। धरती हमारी माता है। इस माता का कर्ज कोई भी नहीं उतार सकता है। जो इस माता के साथ दगा करेगा, वह सबसे बड़ा अपराधी है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा-पंजाब की सीमा स्थित शंभू बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को बातचीत के नाम पर बार-बार बरगलाया गया। सरकार को अपने पूंजीपति मित्रों के सामने देश की जनता के हित नजर नहीं आ रहे हैं। इन काले कानूनों के जरिए सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। किसान इस सरकार के षड्यंत्र को जान चुके हैं। पिछले 111 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं।  सरकार को किसान और मजदूर की पीड़ा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। सैलजा ने कहा कि पहले दिन से इन तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। जब तक यह कानून वापस नहीं होंगे, कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी, हरियाणा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित जैन समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X