Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लाल किले पर हुई घटना की स्वतंत्र एजेंसी करे जांच:रेढू

Updated on Saturday, February 20, 2021 17:49 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए कहा है कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुई घटना की जहां स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से जांच होनी चाहिए वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए किसानों को बिना किसी देरी के छोडऩा चाहिए।
हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह रेढू, अर्थशास्त्री प्रो.रघबीर चंद गोयल तथा अध्यात्मविद्ध बलजीत सिंह ईगराह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने आजतक कभी भी किसी अहिंसक प्रजातांत्रिक आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया इसलिए वह किसानों के मन को नहीं समझ सके। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा शांतिपूवर्क आंदोलन कर रहे किसानों को देशद्रोही, खालिस्तानी कहना पूरी तरह से निंदनीय है।
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने, गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा किए जाने, किसान आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में कई दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बाधित करके आमजन को नुकसान पहुंचाया है। भविष्य में सरकार अगर ऐसी कोई कार्रवाई करती है तो हरियाणा किसान यूनियन इसका कड़ा विरोध करेगी।
एडवोकेट रेढू ने कहा कि तीन महीने से आंदोलन कर रहे किसान मानसिक दबाव में हैं। जिस कारण वह आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। रेढू ने कहा कि उनका संगठन धरना स्थलों पर जाकर कांउसलिंग का प्रबंध करेगा। हरियाणा के कृषि मंत्री द्वारा किसानों के विरूद्ध दिए गए बयान को पूरी तरह से गैरजिम्मेवाराना करार देते हुए एडवोकेट रेढू ने कहा कि कृषि मंत्री को बिना किसी देरी के मंत्री पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसान यूनियन के कार्यकर्ता बहुत जल्द गांव-गांव जाकर न केवल किसानों को जागरूक करेंगे बल्कि किसानों की कर्ज माफी के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसान यूनियन द्वारा बहुत जल्द आईटी सैल का गठन करके किसानों को सोशल मीडिया के साथ जोडक़र न केवल महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी बल्कि संगठन से जुड़े वकीलों द्वारा किसानों को मुफ्त परामर्श भी दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X