Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में ब्लाक समिति चुनाव ईवीएम से करवाने की तैयारी

Updated on Friday, February 05, 2021 22:41 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में पहली बार ब्लाक समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से करवाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्य चुनाव आयोग ने केंद्र से 75 हजार ईवीएम की मांग की है। अगर केंद्र द्वारा यह मांग पूरी कर दी जाती है तो हरियाणा में पहली बार ब्लाक समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे।
चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2016 में हुए चुनाव के दौरान पंचकूला व रेवाड़ी में ट्रायल लिया जा चुका है। यह ट्रायल सफल होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई है। इस रिपोर्ट में दिए गए तर्क के आधार पर हरियाणा के लिए ईवीएम मांगी गई हैं। प्रदेश में ब्लॉक समिति व पंच पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बैल्ट पेपर की मोहर से होता है। मगर इस बार ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों के भाग्य पर बैल्ट पेपर की मोहर नहीं बल्कि ईवीएम का बटन दब सकता है।
प्रदेश में 142 ब्लॉक समितियां हैं, जिनके तीन हजार से ज्यादा वार्ड हैं। वर्ष 2016 के चुनाव में 16 हजार 363 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था, जिसमें से 15 फीसद 2460 नामांकनों में खामियां पाए जाने के चलते रिजेक्ट कर दिए गए थे  और 15 फीसद के करीब ही 2554 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। चुनावी मैदान में 11 हजार 349 उम्मीदवार उतरे थे, जिसमें से तीन हजार ने जीत दर्ज की। लिहाजा इस स्थिति को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग की ओर से इवीएम का प्रस्ताव राजय चुनाव आयोग को भेजा है। राज्य चुनाव आयोग ने इस बार बैल्ट पेपर के झंझट को खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। योजना सिरे चढ़ी तो प्रदेश में केवल पंचायत सदस्यों के चुनाव ही बैल्ट पेपर के जरिये होंगे।

(SUBHEAD)
ब्लाक समिति सदस्यों तथा पंचायत सदस्यों के चुनाव अब से पहले बैलट पेपर पर हो रहे थे। मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार पर मोहर लगाता है। मगर बैल्ट पेपर पर मोहर लगाते समय ज्यादातर वोट खराब भी हो जाती हैं। जिन्हें रिजेक्ट किया जाता है। इससे चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल जाते हैं। यही नहीं बैल्ट पेपर की गिनती पर भी सवाल उठते रहे हैं और दोबारा गिनती करने में समय की बर्बादी होती है। बैल्ट पेपर को प्रिंट करवाने का खर्चा भी ज्यादा है। यह चुनाव आयोजन के खर्चे को बढ़ाता है। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम का प्रस्ताव भेजा गया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X