Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: कैंसर से बचने को जागरुकता, सही जीवनशैली जरूरी: डा. डीपी गोयल

Updated on Thursday, February 04, 2021 15:23 PM IST

कैंसर से बचने को जागरुकता, सही जीवनशैली जरूरी: डा. डीपी गोयल

-विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को जागरुक किया
-कैंसर के प्रति नियमित रूप से जागरुकता फैलाना जरूरी

Sanjay Mehra

गुरुग्राम। गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर यहां आर्टेमिस अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के चिकित्सकों के साथ कैनविन फाउंडेशन ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने की बात कही। इस मौके पर कैनविन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने पहले तो कैंसर से बचने का सुझाव दिया। साथ ही कैंसर का सही समय पर पता लगाकर इसके सही उपचार की बात कही।

 

इस मौके पर आर्टेमिस अस्पताल के डा. हरी गोयल, डा. पवन, डा. प्रवीन यादव, डा. अंशु जैन, डा. पांडेय, डा. प्रिया तिवारी, डा. विनोद गुप्ता व आर्टेमिस प्रबंधन से फरीद खान भी मौजूद रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरुकता की बात कही। डा. डीपी गोयल ने कहा कि आमतौर पर कैंसर का पता तीसरे, चौथे स्टेज पर लगता है। जिस दौरान कैंसर का उपचार करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमें कैंसर की शुरुआत के समय ही इसकी पहचान कर लेनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि शरीर में कुछ बदलावों का पता लगते ही हम अपने शरीर की जरूरी जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कैंसर आमतौर पर डीएनए में कुछ बदलावों के कारण होता है। कुछ पदार्थ भी हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। कैंसर के सबसे मुख्य जोखिमों में तंबाकू या उससे बनने वाले प्रोडक्ट सिगरेट, चुईंगम आदि का लंबे समय तक सेवन करना मुंह व फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकता है। लंबे समय से अल्कोहल का सेवन करना लीवर कैंसर समेत अन्य कैंसर देता है। अनहेल्दी खान-पान और रिफाइंड खाद्य पदार्थ जिनमें फाइबर कम होता है, वे कोलन कैंसर होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

 (MOREPIC1)

कुछ प्रकार के हार्मोन भी कैंसर का कारण बन सकते हैं। उम्र बढऩे के साथ भी कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा बढ़ता रहता है। इसमें कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर शामिल है। परिवार में पहले किसी को कैंसर होना भी इसका खतरा बढ़ा देता है। इसमें अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर के मामले देखे जाते हैं। कार्य के दौरान संपर्क में आने वाले कुछ हानिकारण पदार्थ भी कैंसर होनेे के खतरे को बढ़ा सकते हैं। मोटापा भी कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। अधिक मात्रा में वसायुक्त आहार लेना और शारीरिक गतिविधियां कम करने से शरीर का संतुलन खराब होने लगता है। यह कैंसर का खतरा बढ़ाता है। इसलिए जरूरी है कि कैंसर से बचाव के उपायों पर हम ध्यान दें। एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और जोखिम कारणों को कम करके कैंसर विकसित होने से बचा जा सकता है। जो लोग कैंसर से प्रभावित हैं, वे सामान्य जीवनशैली को अपनाएं। घर पर ही बना पोषक आहार लें। रोजाना कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करें। अगर कठिन व्यायाम नहीं कर पाते हैं तो इतने समय तक तेजी से चलें। तंबाकू और उससे बने उत्पादों का सेवन ना करें और शराब ना पियें। नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें।

 

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X