Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: पहली कोरोना संक्रमित स्टाफ नर्स पूनम ने लगवाई वैक्सीन

Updated on Thursday, February 04, 2021 14:56 PM IST

पहली कोरोना संक्रमित स्टाफ नर्स पूनम ने लगवाई वैक्सीन

-गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में लगाई गई वैक्सीन

 Sanjay Mehra

गुरुग्राम। जब कोरोना महामारी चरम पर थी। कोरोना की दस्तक के साथ ही केस बढ़ रहे थे। ऐसे समय में आइसोलेशन में पूरी शिद्दत के साथ ड्यूटी करके अपना फर्ज निभा रही स्टाफ नर्स पूनम सहराय भी कोरोना की चपेट में आ गई। गुरुवार को दूसरे चरण की कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही उन्होंने भी वैक्सीन लगवाकर संदेश दिया कि वैक्सीन से डरने, घबराने की जरूरत नहीं।


पूनम सहराय नागरिक अस्पताल की पहली स्टाफ नर्स थीं, जो कि कोरोना संक्रमित हुई थी। ईएसआईसी में 15 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद वे एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहीं थी। इसके बाद जब उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की तो अस्पताल में सहकर्मियों व अन्य स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत भी किया। कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटी पूनम सहराय अन्य स्टाफ के लिए एक तरह से रोल मॉडल बनकर सामने आई। जब भी कोई स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित हुआ तो उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का काम पूनम सहराय ने किया। उनकी काउंसलिंग करती रही। कोरोना के कारण उस समय मौतें भी बढ़ती जा रही थी।

 

ऐसे समय में किसी भी कोरोना संक्रमित के लिए मानसिक तौर पर मजबूत रहना बहुत जरूरी था। लोग कोरोना के खौफ से आत्महत्या करने जैसा कदम भी उठा रहे थे। बहुत से मामले उस समय ऐसे सामने आए, जिसमें परिवार में किसी के पॉजिटिव होने या फिर कोरोना की जांच कराने के बाद तनाव में लोगों ने खुदकुशी की। खुदकुशी करने वालों में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या अधिक रही। ऐसे समय में स्टाफ नर्स पूनम सहराय ने अस्पताल में आइसोलेशन के दौरान हम होंगे कामयाब गीत गाकर आत्मविश्वास जगाया। उनके साथ अन्य अस्पतालों की स्टाफ नर्स भी भर्ती थी। सभी के लिए वे प्रेरणा स्रोत बनीं। उनके द्वारा गाया गया यह गीत मीडिया, सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हुआ था।

 

ऐसे चैलेंज का मुकाबला कर आगे बढ़ें: पूनम
स्टाफ नर्स पूनम सहराय ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद विक्ट्री चिन्ह बनाते हुए कहा कि उनके प्रोफेशन में इस तरह के चैलेंज आते रहते हैं। इसलिए इनसे घबराने की बजाय मुकाबला करें। हमारी यह जिम्मेदारी होती है कि हम अपने कार्यक्षेत्र में खुद भी मानसिक रूप से मजबूत रहें और मरीजों को भी मजबूत रखें। जब हम खुद मरीज होते हैं तो यह मजबूती और अधिक होनी चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव भी आते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए।

 

विधायक सुधीर सिंगला ने सम्मानित भी किया
कोरोना वॉरियर पूनम सहराय को कोरोना महामारी काल में कई संस्थाओं की ओर से सम्मानित भी किया गया। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने भी पूनम सहराय के हौंसलों की तारीफ की और उन्हें सिविल लाइन स्थित अपने कार्यालय में एक समारोह में सम्मानित भी किया। विधायक ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स कोरोना महामारी के दौरान में प्रथम पंक्ति के वॉरियर हैं। उनके काम को उनका सेल्यूट है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X