Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

किसानों के साथ साजिश कर रही केंद्र व राज्य सरकार:गुप्ता

Updated on Saturday, January 30, 2021 21:52 PM IST

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा है कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों द्वारा दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आंदोलनरत किसानों का पानी बंद कर दिया गया है और अस्थाई शौचालयों की सफाई पर भी रोक लगा दी गई है।
(MOREPIC1)
गुप्ता आज यहां दिल्ली के स्वास्थ्य एवं जल मंत्री सत्येंद्र जैन, पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार चोरी छिपे किसान विरोधी अध्यादेश लेकर आई थी, उसी तरह से इस सरकार ने किसानों का पिछले दो महीनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आंदोलन फेल करने के लिए षड्यंत्र किया है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का पूरा घटनाक्रम योजनाबद्ध था। यह षड्यंत्र किसानों का आंदोलन फेल करने के लिये  था। इस साजिश में फेल होने के बाद दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों को यातनाएं देनी शुरू कर दी गई हैं। लाल किले पर झंडा फहराने वाले अपनी पार्टी के कार्यकर्ता पर कार्रवाई की बजाए किसानों को परेशान किया जा रहा है।
(SUBHEAD)
इसके बावजूद किसान पूरी एकजुटता के साथ दोबारा मैदान में डट गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किसानों मूलभूत सुविधाएं देकर उनकी पूरी मदद की जा रही है। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पुलिस द्वारा केंद्र के इशारे पर किसानों को भेजे जाने वाली पानी के टैंकरों को रोका जा रहा है। वहां बनाए गए अस्थाई शौचाल्यों की सफाई पर भी रोक लगा दी गई है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है।
(MOREPIC2)
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष वीके कौशिक, संगठन मंत्री सुखबीर चहल, सचिव योगेश्वर शर्मा, पंचकूला जिला के प्रधान सुरेंद्र राठी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X