Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के सभी ब्लाकों में कांग्रेस निकालेगी किसान शांति मार्च:सैलजा

Updated on Saturday, January 30, 2021 21:19 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर हुई घटना के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कृषि कानूनों का सडक़ से संसद तक विरोध करने वाली कांग्रेस अब तीन से पांच फरवरी तक हरियाणा के प्रत्येक ब्लाक में किसान आंदोलन के लिए शांति मार्च निकालेगी। इसके लिए पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई जा रही है।
शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के कारण देश में जो स्थिति पैदा हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में लोग लाल किले तक कैसे पहुंचे और कैसे हिंसा हुई इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। इन घटनाओं के लिए केवल पुलिस को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह पूरी तरह से पॉलीटिकल फेलियर है।
किसानों व मजदूरों ने दो माह के आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा बुलाई गई प्रत्येक वार्ता में भाग लिया। इसके बावजूद एक साजिश के तहत माहौल बिगाडऩे का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और राज्य सभा में कांग्रेस पार्टी इन कानूनों का डटकर विरोध करेगी।

(SUBHEAD)
भाजपा द्वारा आज किसानों को देशद्रोही करार देने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। भाजपा की यह कैसी देशभक्ति है। भाजपा यह याद रखे कि इन किसानों के परिवारों ने ही देश के लिए अपना बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर इन किसानों के परिवार के सदस्य ही हैं।

सैलजा ने किसानों का बचाव करते हुए कहा कि किसान संगठन ट्रैक्टर परेड में शामिल थे। अगर सरकार को किसी खालिस्तानी संगठन के शामिल होने का इनपुट मिला था जो उनके खिलाफ पहले से कार्रवाई क्यों नहीं की गई। देश की खुफिया एजेंसियां उस समय क्या कर रही थी। सिंघू बार्डर पर हुई हिंसा को अमानवीय करार देते हुए सैलजा ने कहा कि शुक्रवार को हुई घटना के जिस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है और असमाजिक तत्व किसानों को मारने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि किसानों पर हमला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ.अजय चौधरी, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज,हरियाणा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित जैन, हरियाणा कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनी समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X