Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: साहित्य प्रेमियों का जायका व हाजमा बढ़ाएगी पत्रकार अमित नेहरा की पुस्तक 'कहो ना

Updated on Friday, January 22, 2021 16:12 PM IST

-वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा ने लिखी 'कहो ना पुस्तक
-कहो ना से पहले चार पुस्तकें लिख चुके हैं अमित नेहरा

संजय मेहरा
गुरुग्राम। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक अमित नेहरा ने मानवीय संवेदनाओं पर आधारित, 'कहो नाÓ नामक एक पुस्तक लिखी है। वैसे तो इस पुस्तक को साहित्य का फास्ट फूड कहा जा सकता है। मगर महत्वपूर्ण बात यह है कि असल के फास्ट फूड की तरह इस साहित्यिक फास्ट फूड के साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। बल्कि कहो ना को पढ़कर साहित्य प्रेमियों का जायका व हाजमा और ज्यादा बढ़ेगा।

एकदम अनूठी शैली में लिखी गई यह विश्वस्तरीय किताब दरअसल 101 लघु स्मृतियों और अनुभूतियों का संग्रह है। कहो ना में जिंदगी के हर रंग मसलन सुख-दु:ख, हास-परिहास, सज्जनता-दुर्जनता, व्यंग्य, मासूमियत, प्यार, घृणा, दयनीयता, अक्खड़पन, फक्कड़पन, राग, विराग, अनुराग, वात्सल्य, कुटिलता, क्षमा, जाहिलता, अहं और वहम आदि का समावेश है। अमित नेहरा कहो ना से पहले कि़स्सागोई-रंगीला हरियाणा, कोविड-19-2020, अजब कोविड के गजब किस्से और कोविड-19 डोंट कम अगेन नामक चार पुस्तकें लिख चुके हैं। इसी क्रम में यह उनकी पांचवीं पुस्तक है। वरिष्ठ पत्रकार एवं इस पुस्तक के लेखक अमित नेहरा के अनुसार आज के युग में पठन-पाठन के लिए लोगों के पास समय बेहद कम है। अत: कहो ना में कम शब्दों में बहुत कुछ कहने का प्रयास किया गया है। अभी यह पुस्तक विश्वविख्यात ई-कॉमर्स कम्पनी अमेजन पर ई-बुक के रूप में उपलब्ध है। कोई भी पाठक इसे अमेजन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है।

 

पंच लाइनों का अभिनव प्रयोग भी है खास

अमित नेहरा के मुताबिक, कहो ना की एक खासियत यह भी है कि इसमें रचनाओं के शीर्षक न देकर अंत में पंच लाइनों का अभिनव प्रयोग किया गया है। इसे पाठकों ने बेहद पसंद किया है। कहो ना के आर्टिकल्स को और अधिक धारदार व असरदार बनाने के लिए खूबसूरत मॉडर्न आर्ट के प्रयोग ने पुस्तक की खूबसूरती को नए आयाम तक पहुंचा दिया है। अमेजन पर कहो ना ई-बुक को जबरदस्त रिस्पांस मिला है और पाठकों ने बड़ी बेहतरीन टिप्पणियां की हैं। कहो ना के लेखक अमित नेहरा का कहना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह साहित्य की सेवा करते रहेंगे। हरियाणा के असल किस्सों पर आधारित उनकी एक अन्य किताब भी प्रकाशनाधीन है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X