Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने चार गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाया

Updated on Wednesday, January 20, 2021 21:27 PM IST

चंडीगढ़, 20 जनवरी - हरियाणा पुलिस ने 4 गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उन्हें उनके परिवार को सौंपा है। इनमें में दो बच्चे बोलने व सुनने में असमर्थ थे। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विशेष प्रयास कर इन बच्चों का पता लगाया, जो हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ से किसी कारण से लापता हो गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नवंबर 2019 से लापता दिल्ली के नजफगढ़ में एक शेल्टर होम में रह रहे गुरुग्राम के उल्हासनगर निवासी लड़के को परिवार से मिलवाया। यह बच्चा सुनने और बोलने में असमर्थ था। उसके द्वारा बताई गई कुछ सूचनाओं के आधार पर, व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चे की एक वीडियो क्लिप और फोटो भेजी गई जिसे देखकर परिवार ने बच्चे को पहचान लिया। हमारी टीमों द्वारा लगाए किए जा रहे विशेष प्रयासों से आखिरकार एक बच्चे को उसके परिवार से फिर मिलवा दिया।
(SUBHEAD)
एक अन्य मामले में, एक 13 साल का बच्चा, 2018 से गुरुग्राम से लापता था और दिल्ली के कनॉट प्लेस के चिल्ड्रन होम में रह रहा था। लड़के को केवल अपने पिता के नाम पता था, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग बताया। इससे ज्यादा कुछ नही जानता था। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि बच्चे की मां गुरुग्राम में काम करती है। आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़के को माँ को सौंप दिया गया। एक और मामले में, 14 साल की एक बच्ची, जो सितंबर 2019 में जिला कटिहार (बिहार) से लापता हो गई थी उसे 15 जनवरी 2021 को उसके परिवार के सौंप दिया गया। पुलिस ने फाजिल्का, पंजाब में संबंधित अधिकारियों से आदेश लिया लेकर नियमानुसार लडकी को सकुशल घरवालों के सुपुर्द कर दिया। फरवरी 2020 से रायपुर, छत्तीसगढ़ से लापता एक और मूक-बधिर 13 साल के बच्चे की तलाष कर माता-पिता को सौंपा। इस इस संबंध में एक प्राथमिकी गरियाबंद जिले के एक पुलिस थाने में दर्ज थी। पुलिस टीम ने विशेष प्रयास किए और उसके माता-पिता का पता लगाकर उनके सुपुर्द किया।
 
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X