Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ग्राम सचिव पेपर लीक होने पर एनएसयूआई ने एचएसएससी कार्यालय घेरा

Updated on Monday, January 18, 2021 23:06 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्राम सचिव तथा अन्य कई परीक्षाओं को रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आयोग के कार्यालय का घेराव किया। काफी देर तक हुए हंगामे के बीच पुलिस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। देरशाम उन्हें पुलिस थाने से छोड़ा गया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को संभालना चेयरमैन भारत भूषण भारती के बस की बात नही रह गई है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह चेयरमैन व बोर्ड के सभी सदस्यों को तुरंत प्रभाव से पदमुक्त करे।
बुद्धिराजा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अब तक एचएसएससी द्वारा आयोजित की गई क्लर्क भर्ती, नायाब तहसीलदार, कृषि इंस्पेक्टर, कंडक्टर भर्ती, पीटीआई, आईटीआई इंट्रक्टर एवं वर्तमान में ग्राम सचिव समेत करीब 30 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।

(SUBHEAD)


एचएसएससी द्वारा सीक्रेसी पर सालाना करोड़ो रुपए खर्च करने के बावजूद पेपर लीक का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। उन्होंने सभी पेपर लीक मामलों की जांच हाइकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीशों का विशेष न्यायिक आयोग बनाकर करवाने की मांग करते हुए कहा कि इन घटनाओं में लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।
बुद्धिराजा ने कहा कि एचएसएससी युवाओं पर से अपना विश्वास पूरी तरह से खो चुका है। दिव्यांशु ने सवाल उठाया कि एचएसएससी द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक नहीं होंगे, इसकी क्या गारंटी है। बुद्धिराजा ने कहा कि एक तरफ जहां हरियाणा पिछले साल से लगातार बेरोजगारी में नंबर वन पर है वहीं अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी अब नौकरी की मंडी बन चुका है। जहां लाखों में नौकरियां बेचकर दिन-रात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हरियाणा के काबिल युवाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया जा रहा है।
इस हंगामे दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एचएसएससी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जब कार्यालय की तरफ कूच किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कई घंटे तक युवाओं को पंचकूला के अलग-अलग थानों में बंद रखने के बाद देरशाम छोड़ा गया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X