Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पूर्व आबकारी अधिकारी (इंस्पेक्टर) रामबीर सिंह बागोरिया का निधन

Updated on Tuesday, January 12, 2021 11:29 AM IST


-गुरुग्राम के गांव पातली-हाजीपुर के रहने वाले थे रामबीर सिंह बागोरिया

गुरुग्राम। जिला के गांव पातली-हाजीपुर निवासी पूर्व आबकारी एवं कराधान अधिकारी (इंस्पेक्टर) रामबीर सिंह बागोरिया (66) का सोमवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।उन्होंने अपने फरीदाबाद निवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 


पातली गांव के श्री धनराज सिंह नम्बरदार के 7 पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनमें से रामबीर सिंह सबसे बड़े थे। वे आबकारी एवं कराधान विभाग (एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट) से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के पद से सेवानिवृत थे। पुत्र रोहताश एस्कोर्ट कंपनी से सेवानिवृत हैं। पुत्र तेजपाल सिंह गुरुग्राम की नामी कंपनी में वरिष्ठ अधिवक्ता, पुत्र चांदकिशोर मीडिया से जुड़े हैं। पुत्र डा. नरेंद्र जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद में डिप्टी सिविल सर्जन, एक पुत्र हरिकिशन कंपनी में कार्यरत हैं।

वहीं सबसे छोटे पुत्र देवेंद्र गुरुग्राम में ही एक कंपनी में एचआर विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा पौते, पौतियों से भरा-पूरा परिवार है। सोमवार दोपहर बाद उन्होंने फरीदाबाद में अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

समाज को जोड़कर रखते थे रामबीर बागोरिया
सेवानिवृति के बाद रामबीर सिंह बागोरिया पूरी तरह से समाज को समर्पित थे। यह सब उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला था। क्योंकि उनके पिता धनराज सिंह नम्बरदार आज भी समाज और परिवारों को एकजुट होकर रहने के पक्षधर हैं और यही प्रयास भी करते हैं। रामबीर सिंह बागोरिया प्रजापति वैवाहिक पत्रिका में सचिव और अखिल भारतीय प्रजापति समाज के मुख्य सचिव भी रहे।

रामबीर सिंह बागोरिया ने ना केवल प्रजापति समाज, बल्कि सर्व समाज को जोड़कर रखने का सदा प्रयास किया। इसके लिए वे निरंतर कार्य करते रहते थे। बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब इंसान बनाने को वे हर किसी की काउंसलिंग करते थे, सलाह देते थे। बेहद ही शील स्वभाव के रामबीर सिंह बागोरिया ने सदा परिवार को भी एक सूत्र में पिरोकर रखा। आज के दौर में जहां घर-घर में किसी न किसी बात पर कलह देखी जा सकती है, वहीं रामबीर सिंह बागोरिया ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में पूरे परिवार में एकता बनाए रखी।

चाहे परिवार का कोई सदस्य कहीं पर रहे, लेकिन परिवार में किसी तरह की बिखराव कभी नहीं आने दिया। श्री धनराज सिंह नम्बरदार की चार पीढिय़ों में 100 से भी अधिक सदस्य हैं। इलाके में सफलता और एकजुटता का यह परिवार जीता-जागता उदाहरण है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X