Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

झज्जर: बेटी के कुआं पूजन पर किया पूरे गांव का भंडारा

Updated on Saturday, December 05, 2020 16:13 PM IST

बेटी के कुआं पूजन पर किया पूरे गांव का भंडारा


-झज्जर जिला के आजादनगर गांव में हुआ आयोजन
-देर रात तक मनाया गया बेटी के कुआं पूजन का जश्न
-लॉकडाउन के चलते पहले नहीं कर पाए थे यह आयोजन
-एक साल की बेटी होने पर कुआं पूजन व जन्मदिन एक साथ मनाया

Sanjay Mehra

झज्जर/गुरुग्राम। कहावत है कि किसी छोटी रेखा को अगर बड़ी करना है तो उसके सम एक बड़ी रेखा खींच देनी चाहिए। ऐसा ही सकारात्मक काम आज बेटियों को बचाने, उन्हें सम्मान देने के लिए हो रहा है। एक तरफ तो बेटियों को पैदा होते ही लावारिस छोड़ देने वाले लोग हैं, वहीं दूसरी तरफ बेटियों के जन्म पर नाज करने वालों की संख्या भी बहुत है। हरियाणा बेटी के जन्म पर भी कुआं पूजन की नई परम्परा शुरू हो चुकी है।

 (MOREPIC1)  

झज्जर जिला के आजादनगर गांव निवासी साधूराम के सुपुत्र राकेश अहलावत एवं पुत्रवधू किरन के यहां बेटी ने जन्म लिया। बेटी का जन्म तो एक साल पहले हुआ था। लेकिन उस समय कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया और उसके कुआं पूजन नहीं हो पाया। अब उनकी बेटी समायरा एक साल की हुई तो परिवार की ओर से पहला जन्मदिन मनाने के साथ-साथ कुआं पूजन का भी निर्णय लिया गया। हिसार स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के विद्युत सदन (विद्युत नगर) से सेवानिवृत साधूराम अहलावत का पैतृक गांव आजादनगर (झज्जर) है। इसलिए उन्होंने अपने गांव में आकर ही इस परम्परा का निर्वहन करके ग्रामीणों को भी एक सकारात्मक संदेश देने की पहल की। वर्षों से बंद पड़े पुराने मकान की साफ-सफाई करके परिवार ने सदा गांव की जड़ों से जुड़े रहने का इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश भी दिया।

 (MOREPIC2)

सुबह गांव में बाबा जोहड़ वाले के मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद गांव की चौपाल में भंडारा किया गया। सुबह से शाम तक चले भंडारे में ग्रामीणों, रिश्तेदारों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम के समय धूमधाम से कुआं पूजन किया गया। कुंआ पूजन के बाद बेटी समायरा के एक साल की होने पर केक भी काटा गया। अहलावत परिवार के इस कदम की सभी ने सराहना की। बेटी के जन्म पर कुआं पूजन में पूरे गांव के लिए भंडारा करके उन्होंने बेटियों का सम्मान करने का संदेश ग्रामीणों ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश के लोगों को दिया है।


समायरा के दादा साधूराम कहते हैं कि समाज के लोग ही समाज को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। यह ज्ञान किताबों में नहीं मिल सकता। यह सामाजिक ज्ञान है और समाज से ही मिल सकता है। आज हम इस तरह से बेटियों का सम्मान करके अपनी आगे की पीढिय़ों को यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि बेटियों को बोझ ना समझें। बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाएं। वे नाम रोशन करेंगी।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X