Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: बोहड़ाकलां में मां के जागरण में रातभर झूमे भक्त

Updated on Monday, October 26, 2020 12:51 PM IST


गुरुग्राम: बोहड़ाकलां में मां के जागरण में रातभर झूमे भक्त

-मां भगवती के जागरण में जूनियर लक्खा का रहा जलवा
-बोहड़ाकलां गांव में हुआ मां का जागरण
-भव्य दरबार भी सजाया गया

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। मां भगवती का गुणगान करने को जिले के बोहड़ाकलां गांव में जागरण का आयोजन किया गया। मां के मंदिर के पुजारी भक्त रवि कौशिक के प्रयासों से यह भव्य जागरण आयोजित किया गया। इसमें गांव के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने शिरकत करके रातभर मां का गुणगान किया। इससे पूर्व यहां विशाल भंडारा भी लगाया गया, जिसमें सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

(MOREPIC1)
जूनियर लक्खा यानी लखन सिंह लक्खा ने भी यहां भजनों से भक्तों को निहाल किया। उन्होंने लखवीर सिंह लक्खा द्वारा गाए गए भक्ति गीतों-मेरी आंखों के सामने ही रहना मां शेरों वाली जगदम्बे...,दरबार तेरा दरबारों में इक खास अहमियत रखता है-उसको वैसा मिल जाता है जो जैसी नीयत रखता है..., खुशहाल करती मालामाल करती-अम्बे रानी अपने भक्तों को निहाल करती..., मेरे शीश के दानी का सारे जग में बाजे डंका..., मन की मुराद पूरी कर मां-दर्शन करने को मैं आऊंगी..., सारी दुनिया को छोड़ के आया तेरे द्वार मां-मेरा कर दो उद्धार मां...भजन सुनाए।

विनोद बोहड़ाकलां ने सुनाया-पर्वत ज्योति लहराई जय हो तेरी ज्वाला माई..., माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं-माता जिनका नाम पुकारे वो किस्मत वाले होते हैं..., दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना..., एक बार मां आ जाओ-फिर आ के चली जाना...। गायक गंगा राम ने भजनों की शुरुआत अपने गुरू को समर्पित भजन के साथ की। उन्होंने सुनाया-मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे-गुरूदेव सांवरिया मेरे...। इसके बाद-मेरी आ जा ज्वाला मां..., देना हो तो दे सांवरे क्यूं तरसावै सै...। उन्होंने अपने भजनों पर ही नाचते हुए यहां भक्तों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। कुमारी सपना ने भी अनेक भजन गाकर यहां माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। जागरण की अलसुबह तारा रानी की कथा और फिर आरती के साथ मां के जागरण का समापन हुआ। इसके बाद चन-हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

(MOREPIC2)
झांकियों में कलाकारों ने दिखाई कला
गायकों के अलावा यहां पर कलाकारों ने झांकियों से भी मन मोह लिया। शिव-पार्वती के अभिनय में यहां कलाकारों ने सबसे पहले मां गंगा की आराधना करते हुए एक गीत के माध्यम से मां गंगा का महत्व बताया। गीत के बोले थे-माना तो मैं गंगा जल हूं-ना माने तो बहता पानी...। शिव-पार्वती बने कलाकारों ने इस गीत पर बेहतरीन अभिनय किया। तकनीक के माध्यम से शिव जी की जटा से गंगा भी निकालती दिखी तो सामाजिक संदेश देते गीत के बोलों पर ताल मिलाई। इसके अलावा कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर भी झांकी दिखाई गई। कृष्ण-सुदामा बने कलाकारों ने-बता मेरे यार सुदामा रै...गीत पर अभिनय किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X