Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना रोगियों से ज्यादा पैसे नहीं ले सकेंगे पंजाब के निजी अस्पताल

Updated on Friday, July 17, 2020 12:05 PM IST

चंडीगढ़| कोरोना महामारी के चलते निजी अस्पतालों द्वारा मुनाफ़ाख़ोरी किए जाने पर रोक लगाने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कोविड के इलाज के लिए खर्चे की हद निर्धारित कर दी है। इस फ़ैसले का ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कोविड सम्बन्धी स्थिति की समीक्षा करने के बाद में किया गया।
उपचार सम्बन्धी यह दरें डॉक्टर के.के. तलवार कमेटी द्वारा निजी अस्पतालों और मैडीकल कॉलेजों सम्बन्धी निर्धारित की गई हैं और इनके अंतर्गत आईसोलेशन बैड्ज़, आई.सी.यू. में इलाज, अस्पताल में दाखि़ल होने के खर्च और दाखि़ल होने के बाद प्रतिदिन के खर्चे शामिल हैं।
साधारण बुख़ार जिसमें आईसोलेशन बैड्ज़ की ज़रूरत पड़ती हो और जिसमें देख-रेख और ऑक्सीजन भी शामिल हो, के लिए दाखि़ल होने के बाद प्रतिदिन के खर्चे सभी निजी मैडीकल कॉलेजों / एन.बी.ई. के टीचिंग प्रोग्राम वाले एन.ए.बी.एच. निजी अस्पतालों के लिए 10,000 रुपए के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं, जबकि एन.ए.बी.एच. से मान्यता प्राप्त अस्पतालों (निजी मैडीकल कॉलेजों जिनमें पी.जी. / डी.एन.बी. कोर्स नहीं हैं समेत) अस्पतालों के लिए 9,000 रुपए और एन.ए.बी.एच. से ग़ैर-मंज़ूरशुदा अस्पतालों के लिए 8,000 रुपए के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं।
इन श्रेणियों के अस्पतालों के लिए गंभीर बुख़ार (वेंटिलेटर की ज़रूरत के बिना आई.सी.यू.) के लिए क्रमवार 15 हज़ार, 14 हज़ार और 13 हज़ार रुपए तक की सीमा निर्धारित की गई है, जबकि बहुत ही नाज़ुक स्थिति वाले मरीज़ों के लिए यह दरें क्रमवार 18 हज़ार, 16500 और 15 हज़ार निर्धारित की गई हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी कीमतों में पी.पी.ई. की कीमत भी शामिल की गई है। निजी अस्पतालों को मामूली बुख़ार के मामलों के इलाज के लिए प्रोत्साहन देने हेतु डॉ. तलवार कमेटी ने ऐसे मामलों के लिए प्रतिदिन दाखि़ला फीस क्रमवार 6500 रुपए, 5500 रुपए और 4500 रुपए निर्धारित की है।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X