Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डेराबस्सी वासियों को आवारा जानवरों से कौन दिलाएगा निजात, नंदी के आगे लाचार हुई परिषद

Updated on Wednesday, July 15, 2020 18:44 PM IST

डेराबस्सी। डेराबस्सी में आवारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी आवारा पशुओं को पकडऩे के नाम पर केवल लीपापोती कर रहे हैं। आलम यह है कि शहर की बाहरी आवासीय कालोनियों में दिन ढलते ही पशुओं को जमावड़ा हो जाता है और लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर परिषद के पास शहर में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर कोई नीति नहीं है।

(SUBHEAD)
शहर वासियों की इस समस्या के समाधान हेतु ज्वांइट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी के नेतृत्व में गुलशन सैनी, एडवोकेट सुशील भारद्वाज, एडवोकेट विनय कुमार, रविंदर पाल, खुशहाल राम, तरसेम चंद समेत कई प्रतिनिधि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बरजिंदर सिंह से मिले।

(MOREPIC2) 

कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए केवल सुखदेव चौधरी ने कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात करके उनके सामने फोटो तथा वीडियो प्रमाण पेश करते हुए बताया कि शहर की कालेज कालोनी, बालाजी नगर, गुलाबगढ़, प्रीत नगर, भगत सिंह नगर, साधु नगर आदि इलाकों में हर समय पशुओं को जमावड़ा रहता है। यहां की गलियों में पैदल लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है।

यही नहीं आवारा पशुओं के कारण क्षेत्र के किसान भी बेहद परेशान हैं। यह पशु किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। कार्यकारी अधिकारियों की दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। हालात इतने दयनीय हो चुके हैं कि लोग सैर के लिए घरों से बाहर नहीं आ सकते हैं और छोटे-छोटे बच्चे गलियों में भी नहीं खेल पाते हैं। सुखदेव चौधरी के अनुसार कुछेक संगठनों की मदद से परिषद द्वारा गायों को पकडक़र लालडू के निकट मगरा की गौशला में पहुुंचाया गया है लेकिन इस गौशाला में पहले से सैकड़ों गाय मर चुकी हैं। ऐसे में शहर में घूमने वाली गायों व अन्य लावारिस जानवरों को लेकर परिषद के पास कोई ठोस नीति नहीं है।
(MOREPIC1)
नगर परिषद आजतक नहीं बना सकी पशु फाटक
नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सुखदेव चौधरी ने बताया कि डेराबस्सी नगर परिषद द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए आजतक किसी भी पशु फाटक का निर्माण नहीं किया गया है। परिषद के पास पशु लिफ्टर गाड़ी तक नहीं है। उन्होंने बताया कि शहर में घूमने वाले नंदी अथवा सांड को लेकर परिषद ने भी अपनी लाचारी दिखा दी है। क्योंकि इन्हें न तो गौशाला में भेजा जा सकता है और न ही इनका खेतों में इस्तेमाल हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X