Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने गोला बारूद व बुलेट प्रूफ जैकेट समेत दो गैंगस्टर पकड़े

Updated on Wednesday, July 15, 2020 13:03 PM IST

चंडीगढ़।  राज्य में गैंग्स्टरों पर नकेल कसते हुये पंजाब पुलिस ने अंतरराष्टीय हथियारों के तस्करों और हाईवे लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और जरमनजीत सिंह समेत दो भगौड़े ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने इन गैंगस्टरों के पास से हथियारों और समगल किये गोला -बारूद के साथ एक बुलेट -प्रूफ़ जैकेट भी बरामद की है। यह अपराधी सरहद पार से भारत में हथियारों की तस्करी के लिए भी दोषी हैं।
डीजीपी श्री दिनकर गुप्ता ने यह खुलासा करते हुये बताया कि इन दोनों को जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने भोगपुर से गिरफ़्तार किया और गैंगस्टरों के पास से एक बुलेट प्रूफ़ जैकट, गैंगस्टर गोपी घणशामपुरिया के द्वारा मुहैया करवाई गई .455 बोर की एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस समेत दो गलोक 09 एमएम पिस्तौल, एक पंप एक्शन 12 बोर राइफल, .32 बोर का रिवाल्वर, एक .30 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किये गए थे। उन्होंने आगे बताया कि जिस वर्ना कार में वह गैंगस्टर जा रहे थे, उसे भी ज़ब्त कर लिया गया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि गोरा पहले ही पंजाब के विभिन्न जिलों में कत्ल, हमले, लूट, डकैती, गैंगवार और अन्य को मिला कर कुल 14 मामलों में अपराधिक दोषों का सामना कर रहा है और इनमें से 13 मामलों में से एक में भगौड़ा भी करार दिया हुआ है।
इस कार्यवाही के विवरण देते हुए नवजोत माहल, एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र चमकौर सिंह निवासी गाँव बरियाड़, थाना घूमन्न और उसका साथी जरमनजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गाँव जवन्दपुर थाना वैरोवाल, वर्ना कार नं. पी बी 46 क्यू 4951 में बहराम की तरफ जा रहे थे और कुछ घृणित अपराध करने की योजना बना रहे थे जैसे कि गन प्वाइंट पर हाईवे से वाहन छीनना। समूचे क्षेत्र में चैक पोस्टों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी और जालंधर ग्रामीण पुलिस के विशेष स्टाफ की एक टीम कार सवार हमलावरों को पकडऩे में सफल हो गई।
टीम ने मौके से विदेशी और देशी दोनों किस्मों के हथियार बरामद किये, जिसमें चार जिंदा कारतूस वाली .30 बोर की एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस वाली.32 बोर की एक रिवाल्वर, एक बुलेट प्रूफ़ जैकेट और अलग-अलग अपराधों के लिए इस्तेमाल की गई वर्ना कार शामिल है।
श्री गुप्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के सामने किये खुलासे के बाद पाँच जिंदा कारतूस वाली 12 बोर पंप एक्शन राइफल, दो जिंदा कारतूस वाली (ऑस्ट्रिया में बनी हुई) दो 9 एम.एम. गलाक पिस्तौल (पाकिस्तान आर्डीनैंस फैक्ट्री के बनाऐ निशान वाली), पाँच जिंदा कारतूस वाली .455 बोर की एक रिवाल्वर, 19 कारतूस वाली .32 बोर रिवाल्वर और आठ कारतूस वाली .32 बोर की स्पैशल रिवाल्वर बरामद हुए। यह सभी हथियार प्लास्टिक पाईप में पैक किये गए थे और रईया (अमृतसर) के नज़दीक नहर के किनारे धरती के नीचे दबाये गए थे।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान गोरा ने खुलासा किया कि उसका बलजिन्दर सिंह बिल्ला मंडियाला के साथ नज़दीक का संपर्क था, जोकि पाकिस्तान आधारित नशा और हथियारों के तस्करों, मिजऱ्ा और अहददीन के साथ जुड़ा हुआ था और उनके पास से फिऱोज़पुर में से कई हथियारों और नशे की खेपें मिली थीं। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि पाकिस्तानी नशा /हथियारों का तस्कर मिजऱ्ा खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के लिए भारत-पाक सरहद पर कोरियर का काम कर रहा है और कई हथियारों की खेपों की भारत में तस्करी करता था।
यह भी पता लगा है कि एसटीएफ पंजाब की तरफ से 24 सितम्बर, 2019 को भारत -पाक सरहद से 05 ए.के. -47 राईफलें बरामद की गई थीं और इस खेप का एक हिस्सा पकड़े गए अपराधी बिल्ला मंडियाला से सम्बन्धित था।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X