Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के साथ एसवाईएल का मुद्दा हल करवाए केंद्र:मनोहर लाल

Updated on Wednesday, July 15, 2020 12:55 PM IST

चंडीगढ़। केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राज्य में 20,027 करोड़ रुपये के नए आर्थिक गलियारे के हिस्से के रूप में विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं को समर्पित करने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के संबंध में पड़ौसी राज्य पंजाब के साथ लंबे समय से लंबित मुद्दे को हल करने में उनका  हस्तक्षेप मांगा ताकि हरियाणा को नदी के पानी का वैध हिस्सा मिल सके।
मनोहर लाल ने यह बात आज यहां केंद्रीय सडक़ परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वेब आधारित समारोह के माध्यम से 11 हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के उपरांत कही। मनोहर लाल ने नितिन गडकरी से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार के समक्ष एसवाईएल मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और हरियाणा के हित में इस लंबे समय से लंबित मुद्दे के शीघ्र समाधान में योगदान दें।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद धर्मबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, खेल मंत्री संदीप सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अन्य सांसद और विधायक वेब लिंक के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।

 

(MOREPIC1)  
इससे पहले नितिन गडकरी ने 2240 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सडक़ परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले दो वर्षों में हरियाणा में नई सडक़ों के निर्माण पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि 20,027 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाएं, जो उन्होंने आज हरियाणा के लोगों को समर्पित की हैं, देश के पश्चिमी हिस्से और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्यों में बेहतर सडक़ संपर्क के माध्यम से राज्य में विकास के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों परियोजनाओं के अलावा, 687 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जो कि हरियाणा के जींद से गुजरता है, राज्य को भी बड़े पैमाने पर लाभान्वित करेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।
हरियाणा के किसानों की सराहना करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र देश में एथेनॉल की एक लाख करोड़ रूपए की अर्थव्यवस्था को बनाने पर विचार कर रहा है जिसमें हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस एक लाख करोड़ रूपए का सीधा फायदा देश के कृषक समुदाय को होगा। इस अवसर पर बोलते हुए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने आज के दिन को एक ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि ये 11 राजमार्ग परियोजनाएं हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X