Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बेअदबी मामला: डेरा के वकीलों ने सरकार व पुलिस पर उठाए सवाल

Updated on Monday, July 13, 2020 16:13 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में घटित हुए गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) जांच कर रही है और जिसका फैसला अभी सीबीआई अदालत में विचाराधीन है। सीबीआई अपनी क्लोजर रिपोर्ट में आरोपित सभी डेरा श्रद्धालुओं को बेगुनाह बता चुकी है ऐसे में पंजाब पुलिस  की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को इस मामले में जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। यह आरोप डेरा प्रेमियों के वकील विवेक कुमार, एडवोकेट केवल बराड़ और पंजाब राज्य स्टेट कमेटी के सदस्य हरचरण सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में लगाए।
(SUBHEAD)
एडवोकेट विवेक कुमार ने बताया कि सीबीआई पिछले पांच सालों से वर्ष 2015 में पंजाब के जिला फरीदकोट के बरगाड़ी बेअदबी मामले में की जांच कर रही थी। जांच एजेंसी ने इस मामले में लंबी-चैड़ी जांच की और हर पहलू को बारीकी से परखा। एजेंसी ने इलाके की पंचायतों के ब्याने दर्ज करने के साथ-साथ महेंद्र पाल बिट्टू सहित कई डेरा श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी करके उनके फिंगर प्रिंट, पॉलीग्राफ टैस्ट, लाई डिटैक्टर टैस्ट और ब्रेन मैपिंग सहित हर तरह की वैज्ञानिक जांच की।
इसके अलावा दूसरे शिकायतकर्ताओं की भी यही जांच की गई। सीबीआई दोनों पक्षों की जांच करके इस बिंदू पर पहुंची कि डेरा श्रद्धालु बेकसूर हैं और उन पर लगा कोई भी आरोप साबित नहीं होता। सीबीआई ने 2019 में मोहाली अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश करके डेरा श्रद्धालुओं की बेगुनाही पर मोहर लगा दी। वहीं एडवोकेट केवल सिंह बराड़ ने सवाल उठाया कि जब तक सीबीआई मामले की जांच कर रही है तब तक कोई अन्य एजेंसी सामानांतर जांच कैसे कर सकती है।
देश के कानून के अनुसार दो जांच एजेंसियां एक साथ जांच नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा पेश की गई क्लोजर रिपोर्ट पर मोहाली कोर्ट का अभी फैसला ही नहीं आया। इसलिए सीबीआई की जांच वापिस लेने का एसआईटी के पास कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा आईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है, जिसमें हाईकोर्ट ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपने के लिए कहा है परंतु सुप्रीम कोर्ट में यह मामला अभी विचाराधीन है।

सीबीआई और एसआईटी की जांच में बड़े अंतर
बेअदबी मामले के इकबालिया ब्यानों, चोरी में उपयोग की गई गाडिय़ों के तथ्यों पर सीबीआई और एसआईटी की जांच में बड़ा अंतर है। सीबीआई ने जहां गाड़ी की खरीद संबंधी सभी पहलुओं पर जांच की वहीं एसआईटी ने केवल गाड़ी कब्जे में ले ली और उसकी जांच नहीं की। जबकि जिस आल्टो कार का जिक्र मामले में हुआ वह आरोपित शक्ति सिंह ने 28 अगस्त 2016 को खरीदी, जबकि बेअदबी का मामला ही वर्ष 2015 का है। वहीं एक इंडिगो गाड़ी जिसका इस मामले में जिक्र उसकी भी जांच सीबीआई ने की और जांच में पाया कि यह गाड़ी 2017 में खरीदी गई। जबकि एसआईटी ने इस मामले में कोई जांच नहीं की, केवल गाड़ी कब्जे में ले ली।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X