Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लुधियाना व राजपुरा में बनेंगे इंडस्ट्रीयल पार्क, 3200 करोड़ की परियोजना को सरकार ने दी मंजूरी

Updated on Thursday, July 09, 2020 11:18 AM IST

चंडीगढ़। राज्य की आर्थिकता और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए पंजाब मंत्रीमंडल की तरफ से आज 3200 करोड़ रुपए की लागत से 2000 एकड़ सरकारी और पंचायती जमीन पर आधुनिक औद्योगिक पार्क और एकीकृत उत्पादन कलस्टर क्रमवार मत्तेवाड़ा (लुधियाना) के नजदीक और राजपुरा (पटियाला) में स्थापित करने के लिए मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता अधीन कैबिनेट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई मीटिंग के उपरांत एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह दोनों प्रोजैक्ट राज्य की आर्थिक तरक्की के लिए औद्योगीकरण की गति को तेज करने और बड़े स्तर पर रोजगार सामथ्र्य बढ़ाने को यकीनी बनाने में सहायक होंगे।
राज्य में औद्योगिक / आर्थिक केन्द्रों के विकास की जरूरत को पूरा करने के लक्ष्य के अनुसार 1600 -1600 करोड़ की लागत से 1000-1000 एकड़ में स्थापित होने वाले दोनों प्रोजैक्ट संभावित उद्यमियों /उद्योगपतियों द्वारा उनके प्रोजैक्ट तेजी से स्थापित किये जाने की जरूरतों की पूर्ति करेंगे। इन प्रोजेक्टों के लिए पंचायती जमीन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की तरफ से मिश्रित जमीन प्रयोग / औद्योगिक पार्क / एकीकृत उत्पादन कलस्टर (आई.एम.सी) के तौर पर विकसित करने के लिए खरीदी जायेगी।
प्रवक्ता के अनुसार मत्तेवाड़ा के अहम प्रोजैक्ट की रूप-रेखा और पैरवी औद्योगिक विभाग की तरफ से की जा रही थी और सरकारी विभागों की जमीन आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की तरफ से ओ.यू.वी.जी.एल. के अंतर्गत प्राप्त की जायेगी। प्रोजैक्ट वाली जगह पिछले कई सालों से पंजाब सरकार के विचाराधीन थी और औद्योगिक विभाग की तरफ से इसे मूल रूप में विचारा गया और इसकी लगातार पैरवी की जा रही थी। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की वित्त और बड़े पैमानो के प्रोजैक्ट को अमलीजामा पहनाने के सामथ्र्य को विचारते हुए इसे इस विभाग को सौंपा गया।
मत्तेवाड़ा में स्थापित होने वाले आधुनिक औद्योगिक पार्क / मिश्रित जमीन विकास के लिए उपलब्ध जमीन की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि 955.6 एकड़ में से 207.07 एकड़ पशु पालन विभाग के साथ सम्बन्धित है, 285.1 एकड़ पुनर्वास विभाग (आलू बीज फार्म), 416.1 एकड़ ग्राम पंचायत सेखोवाल, 27.1 एकड़ ग्राम पंचायत सलेमपुर (आलू बीज फार्म) और 20.3 एकड़ ग्राम पंचायत सैलकलां की है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X