Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने सुनी डीपू होल्डरों की मांगें, मार्जन मनी में 20 रुपए की होगी वृद्धि

Updated on Thursday, July 09, 2020 11:03 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु द्वारा आज यहाँ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय अनाज भवन सैक्टर 39 में राज्य के डीपू होल्डरों के संगठनों के नुमायंदों के साथ मीटिंग की गई और डीपू होल्डरों की माँगें सुनी गई।
मीटिंग के दौरान डीपू होल्डरों के संगठनों के नुमायंदों ने कोविड -19 महामारी फैलने के कारण भारत देश/राज्य में महँगाई की मार पडऩे और इस समय के वित्तीय हालात के मद्देनजऱ उनको सरकार की तरफ से गेहूँ के वितरण पर पहले दी जा रही मार्जन मनी में वृद्धि करने, ई.पोस मशीनें डीपू होल्डरों को अपने स्तर पर खरीद करने की इजाज़त देते हुए इस पर मिलने वाली एडीशनल मार्जन मनी देने, राज्य सरकार की तरफ से पानी और बिजली के बिलों की रीडिंग का कार्य डीपू होल्डरों के द्वारा करने और प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बांटे गए गेहूँ का मार्जन तुरंत जारी करने के लिए माँग रखी गई। उनकी तरफ से कोविड -19 के दौरान स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन गेहूँ का वितरण करने के लिए पहल के आधार पर मास्क और सैनेटाईजऱ उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा गया।
इस अवसर पर बोलते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री ने डीपू होल्डरों के संगठनों के नुमायंदों को बताया कि सरकार की तरफ से डीपू होल्डरों की मार्जन मनी पहले ही 25 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए करते हुए दोगुनी कर दी गई है और अब इसमें 20 रुपए की और वृद्धि करने के लिए मामला वित्त विभाग के समक्ष उठाया जायेगा।
कोविड -19 के दौरान डीपू होल्डरों की तरफ से पंजाब राज्य में अपनी सेहत और जान-माल के खतरे की परवाह न करते हुए अनाज का वितरण करने के लिए डीपू होल्डरों की प्रशंसा करते हुए आशु ने कहा कि विभाग के स्तर पर कोविड -19 के दौरान मास्क और सैनीटाईजऱ मुहैया करवाने के लिए ज़रूरी हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी मास्क उपलब्ध करवाने के लिए विभाग वचनबद्ध है। उन्होंने बाकी माँगें भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि पी.डी.एस. वितरण में किसी तरह की हेरा-फेरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इस प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले डीपू होल्डरों को बख़्शा नहीं जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X