Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपना कुनबा संभाले कांग्रेस, अपने 30 विधायकों को साथ बैठाकर दिखाएं हुड्डा:दुष्यंत चौटाला

Updated on Wednesday, July 08, 2020 19:07 PM IST

 
चंडीगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान “निजी क्षेत्र में प्राइवेट नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने का प्रावधान हरियाणा में 2011 से लागू है”  पर करारा जबाव देते हुए उनसे सवाल पूछा है। दुष्यंत चौटाला ने सवाल किया कि अगर यह प्रावधान था तो कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही फैक्ट्रियों में इस प्रावधान को क्यों लागू नहीं किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में निजी क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार बहुत कम है और इसे बढ़ाने के लिए कारगर कानून जल्द आने वाला है। वे आज चंडीगढ़ स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। 
 
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस द्वारा शैडो केबिनेट बनाने के निर्णय पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शैडो केबिनेट बनाने की बजाय पहले अपना कुनबा संभाल ले और उसके बाद सरकार के काम के विश्लेषण की सोचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शैडो कैबिनेट तो बनाने की कह रही है लेकिन वे कभी एक साथ अपने 30 विधायक बैठा कर दिखाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कभी हमें तोड़ने की बातें करती थी तो कभी 10 दिन में सरकार गिराने का दावा करती थी। उन्होंने कहा कि आज नौ महीने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार को बीत चुके है और गठबंधन सरकार राज्य में मजबूती से प्रदेश हित में निरंतर काम कर रही है।
 
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X