Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में जच्चा-बच्चा अस्पतालों का नाम होगा ‘माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल’

Updated on Tuesday, July 07, 2020 11:32 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग द्वारा 37 जच्चा-बच्चा अस्पतालों का नाम पहले पातशाह जगत गुरू श्री गुरु नानक देव जी के जन्म के समय उनकी संभाल करने वाले दाई माई दौलतां के नाम पर ‘माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल’ रखने का फैसला किया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग का यह अनूठा कदम श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व वर्ष में दाई माई दौलतां को उपयुक्त श्रद्धाँजलि होगी। उन्होंने कहा कि माई दौलतां वह भाग्यशाली मनुष्य थी जिनको जगत गुरू बाबा नानक जी के सबसे पहले दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साहिब श्री गुरु नानाक देव जी की आयु के प्राथमिक कुछ महीनों में हुए पालन-पोषण में माई दौलतां का बहुत बड़ा योगदान है जिसको पहचा प्रदान करते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले से विभाग के प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ नर्सें और ए.एन.एम. व अन्य स्टाफ द्वारा निभाई जा रही बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका को भी उपयुक्त पहचान मिलेगी और वह और भी जोश, उत्साह और निष्ठा से काम करेंगे।
स. सिद्धू ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस सम्बन्धी भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर करते हुए कहा है कि पंजाब में बनाए जा रहे ‘माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल’ माताओं और उनके नवजात बच्चों के स्वास्थ्य और संभाल के क्षेत्र में नया मील का पत्थर साबित होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की है कि इन अस्पतालों के निर्माण और कार्य कुशलता सम्बन्धी समय-समय पर समीक्षा की जाये जिससे निश्चित किए गए लक्ष्य हासिल किये जा सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की रहनुमाई में शुरू किये गए इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत राज्य में कुल बनने वाले 37 ‘माई दौलतां जच्चा-बच्चा हस्पताल’ में से 26 पहले ही मुकम्मल हो चुके हैं जबकि बाकी रहते हस्पताल भी एक साल के दौरान मुकम्मल हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि साल 2017 के बाद लगभग 39.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 जच्चा-बच्चा हस्पतालों का निर्माण कार्य मुकम्मल किया गया है। (दसूहा, समाना, मलेरकोटला, खन्ना, तरनतारन, पठानकोट, फतेहगढ़ चूडिय़ां, भाम और राजपुरा) और लगभग 73 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले संगरूर, नकोदर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, गोन्याना, मलोट, गिद्दड़बाहा, फगवाड़ा, खरड़, बुढ्ढलाडा और जगरावां में 11 माई दौलतां जच्चा-बच्चा हस्पताल निर्माणाधीन हैं।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X