Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लोक सभा में किसान नेता न होने के कारण मोदी सरकार ने किसानों की बात नहीं पूछी - जाखड़

Updated on Thursday, October 05, 2017 19:39 PM IST

गुरदासपुर, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )-  पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र  से पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कहा कि लोक सभा में किसानों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने वाला कोई किसान नेता न होने के कारण मोदी सरकार ने किसानों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती आर्थिकता को तबाह कर दिया है। गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक और बटाला में लगातार बैठकों को संबोधित करते हुये कांग्रेसी उम्मीदवार ने कहा कि लोक सभा में किसानों की प्रतिनिधिता करने वाला कोई किसान नेता न होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा जी.एस.टी सहित  अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसलों में किसानों को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ सलाह किये बिना ट्रैक्टरों और यहां तक कि आटे पर भी जी.एस.टी लगा दिया जबकि किसान पहले ही कजऱ्े के बोझ नीचे दबे हुए है। उन्होंने लोक सभा में किसानों के अधिकारों के लिए लडऩे का वायदा किया। (SUBHEAD)(MOREPIC1)


 जाखड़ ने कहा कि वह ख़ुद किसान होने के कारण किसान भाईचारे की स्थिति को अच्छी तरह समझ सकते हैं जिनकी कठोर परिश्रम की कमाई को केंद्र सरकार द्वारा ठगा जा रहा है जबकि दूसरी तरफ़ यह सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हित पाल रही है। उन्होंने हैरानी ज़ाहिर की कि ख़ुद को किसान बताने वाले बादल किसानों की समस्याएं समझने और मुख्यमंत्री होते हुये मोदी सरकार के पास किसानों की बात करने में नाकाम रहे हैं। संसद में समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ उठाने का प्रण करते हुये जाखड़ ने कहा कि पंजाब में गत् बादल सरकार और केंद्र में इस समय की मोदी सरकार का मकसद आम लोगों की कीमत पर अपना खजाना भरना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को तो अपने बच्चो के स्कूल की फीस के लिए 450 रुपए का बंदोबस्त करने का फिक्र सताती है जबकि दूसरे तरफ़ मोदी 4 करोड़ 50 लाख रुपए की कीमत का सूट डालते हैं।
बलात्कार केस में फंसे पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह संबंधी जाखड़ ने कहा कि कुछ लोग अपने बुरे कारनामों से पंथ को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत् दस वर्षो में अकाली -भाजपा गठजोड़ ने क्या किया, इस संबंधी सब कुछ लोगों के सामने ही है। श्री जाखड़ ने कीटनाशक घोटाले का जि़क्र किया जिस में पूर्व कृषि मंत्री तोता सिंह की कथित शमूलियत थी।
पंथ और किसानों को गुमराह करने के लिए बादल पर निशाना लगाते हुये जाखड़ ने बहिबल कलां गोली कांड को याद करते कहा कि गोली के आदेश उस समय के मुख्यमंत्री के घर से हुए थे जो बरगाड़ी बेअदबी मामलो में दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

जाखड़ ने बादल सरकार द्वारा अनाज घोटाले के द्वारा इधर-उधर किये 32 हज़ार करोड़ रुपए का एक-एक पैसा वापिस लाने का प्रण लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने किसानों का कजऱ् माफ करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह की सरकार के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने किसानों के पक्ष में यह बड़ा फ़ैसला लिया है।
कांग्रेसी  उम्मीदवार ने ज़रूरी वस्तुएं ख़ास तौर पर पेट्रोल और डीज़ल की आसमान छूती कीमतों के लिए मोदी सरकार की सख्त आलोचना करते कहा कि वह केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरूद्ध आवाज़ उठायेंगे।
 जाखड़ ने एक बार फिर सुखबीर सिंह बादल और भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को लोगों से जुड़े मसलों पर उनके साथ बहस करने की चुनौती दी है।

इस मौके जाखड़ के साथ पार्टी के कई विधायक भी उपस्थित थे।
आज बड़ी संख्या में अकाली वर्कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिस के साथ 11 अक्टूबर को हो रहे उपचुनाव से पहले पार्टी को बड़ा उत्साह मिला।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X