Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार बैसाखी बंपर-2020 की बिकी हुई टिकटों के पैसे करेगी वापिस

Updated on Tuesday, July 07, 2020 11:30 AM IST


चंडीगढ़।पंजाब सरकार द्वारा बैसाखी बंपर-2020 की बिकी हुई टिकटों के खरीददारों को पैसे वापिस किये जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरैक्टोरेट ऑफ पंजाब स्टेट लॉटरीज द्वारा कोरोना महामारी के चलते पंजाब में लगाए गए लॉकडाउन / कफ्र्यू के कारण पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 का ड्रॉ 12 अप्रैल 2020 को रद्द कर दिया गया था।
प्रवक्ता के अनुसार इस संबंधी पंजाब लॉटरी विभाग द्वारा लॉटरी ड्रॉ के रद्द किये गए पब्लिक नोटिस में ही सूचित कर दिया गया था कि टिकट खरीददार बैसाखी बंपर-2020 की टिकटों के पैसे संबंधित सैलर/रिटेलर/डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लॉटरी विभाग द्वारा टिकटों की बिक्री दो ऐजेंटों और पंजाब के डाक घरों के द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 की टिकट खरीदी है तो वह संबंधित विक्रेता या रिटेलर से टिकट वापस करके पैसे प्राप्त कर सकता है। काबिलेगौर है कि लॉटरी विभाग किसी भी बंपर की टिकटें सीधे तौर पर खुद मार्केट में नहीं बेचता।
पंजाब के लॉटरी विभाग द्वारा राखी त्योहार के मौके पर राखी बंपर-2020 की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसका ड्रॉ 20 अगस्त 2020 को निकाला जायेगा और हर साल की तरह डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम बिकी हुई टिकटों में से ही निकाला जायेगा। एक टिकट की कीमत 250 रुपए रखी गई है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब राज्य के लॉटरी बम्परों की लोकप्रियता को देखते हुए इस बंपर की काफी माँग है।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X